1 मई 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

आज का सुविचार: क्या आप भी मुश्किल समय में गलत फैसले लेते हैं? जानें प्रेमानंद महाराज का अचूक समाधान

Aaj Ka Suvichar: आज के इस लेख में आइए प्रेमानंद जी महाराज के अनुसार जानें कि कैसे धैर्य और शांति से बड़े-बड़े संकटों को हल किया जा सकता है।

2 min read
Google source verification
Aaj Ka Suvichar premanand maharaj

Aaj Ka Suvichar premanand maharaj | image credit gemini

आज का सुविचार प्रेमानंद जी: अक्सर जब लोगों के ऊपर कोई छोटी या बड़ी मुसीबत आती है, तो उससे बाहर कैसे निकलें या उसे हल कैसे करें, यह सोचने के बजाय लोग घबरा जाते हैं और हड़बड़ी में गलत फैसले ले लेते हैं। ऐसे में अगर आप भी ऐसी किसी परेशानी से जूझ रहे हैं, तो हमारा आज का यह लेख आपके काम आ सकता है।

आज के इस लेख में हम इस तरह की परेशानियों से निपटने के लिए वृंदावन के अत्यंत प्रसिद्ध और पूजनीय संत प्रेमानंद जी महाराज (Premanand Ji Maharaj) का एक विचार साझा करने जा रहे हैं। अगर आप इसे अपने जीवन में उतारते हैं, तो इस परेशानी से छुटकारा पा सकते हैं। आइए जानते हैं इसके बारे में विस्तार से।

मुश्किल समय में शांत कैसे रहें? (How to Stay Calm in Hard Times?)

प्रेमानंद महाराज जी कहते हैं "धैर्य और शांति से बड़े-बड़े संकटों का समाधान किया जा सकता है।" इसका मतलब यह है कि अगर आप मुश्किल समय में अपने दिमाग को ठंडा रखें, तो आपको वो रास्ता दिखने लगेगा जो गुस्से या डर में छुप गया था। इसलिए जब भी कोई प्रॉब्लम आए, तो तुरंत रिएक्ट करने के बजाय एक लंबी सांस लें और फिर शांति से सोचें कि आपको उस परेशानी से कैसे निकलना है।

प्रेमानंद महाराज के अनुसार, शांति कोई कमजोरी नहीं है, बल्कि यह एक बहुत बड़ी ताकत है। जब आप शांत होते हैं, तो आपकी सोचने की शक्ति बढ़ जाती है। जैसे उबलते हुए पानी में चेहरा नहीं दिखता, वैसे ही परेशान मन से सही रास्ता नहीं दिखता। जैसे ही मन शांत होता है, हल अपने आप सामने आने लगता है।

मुश्किल समय में धैर्य रखने के फायदे (Benefits of Having Patience in Difficult Times)

धैर्य रखने का मतलब यह नहीं है कि आप कुछ न करें और हाथ पर हाथ धरकर बैठ जाएं। इसका मतलब है कि आप सही वक्त का इंतजार करें और अपना काम पूरी ईमानदारी से करते रहें। लाइफ में कई बार ऐसी सिचुएशन आती है जो हमारे हाथ में नहीं होती, वहां सिर्फ हमारा धैर्य ही हमें टूटने से बचाता है।

आज की लाइफ में इसे कैसे अपनाएं? (How to Adopt This in Daily Life?)

प्रेमानंद महाराज के विचार को अपने जीवन में उतारने के लिए सबसे पहले यह समझें कि मुश्किल आने पर चिल्लाने या पैनिक करने से प्रॉब्लम सुलझती नहीं, बल्कि और उलझ जाती है। चाहे ऑफिस का तनाव हो, घर की अनबन हो या करियर की चिंता, हर जगह इस बात को याद रख कर अपनी परेशानियों को हल करने की कोशिश करें।