
अक्षय कुमार Movie Shooting Location |image credit instagram-heyitslovy-your_london_girlie's profile picture your_london_girlie
Viral Social Media Namastey London Movie Trend: अभिनेता अक्षय कुमार पिछले दिनों जहां भोजपुरी एक्ट्रेस अक्षरा सिंह के साथ आए गाने की वजह से चर्चा में थे, वहीं अब 'वेलकम टू द जंगल' (Welcome To The Jungle) का ट्रेलर रिलीज होने के बाद से दोबारा ट्रेंड में आ गए हैं। वहीं दूसरी तरफ सोशल मीडिया पर एक्टर साल 2007 में रिलीज हुई रोमांटिक-कॉमेडी फिल्म 'नमस्ते लंदन' (Namastey London) के एक आइकॉनिक सीन के लोगों द्वारा रिक्रिएट किए जाने की वजह से छाए हुए हैं। आइए जानते हैं क्या है पूरा मामला।
सोशल मीडिया पर जो सीन यूजर्स रिक्रिएट कर रहे हैं, वो 'नमस्ते लंदन' फिल्म के 'ये होता है प्यार क्या' गाने का है। इसमें अक्षय कुमार का हाथ में जूता लेकर शूट किया गया आइकॉनिक दृश्य लंदन के मिलेनियम ब्रिज (Millennium Bridge) पर फिल्माया गया था। यह पुल टेम्स नदी के ऊपर बना है, और इसके एक तरफ बहुत ही प्रसिद्ध ऐतिहासिक इमारत सेंट पॉल्स कैथेड्रल (St. Paul's Cathedral) स्थित है।
अगर आप ट्रैवल का प्लान बना रहे हैं और यहां जाने का सोच रहे हैं, तो इसके लिए सबसे पहले अपने शहर से डायरेक्ट या कनेक्टिंग फ्लाइट लेकर लंदन के हीथ्रो (Heathrow) या गैटविक (Gatwick) एयरपोर्ट पहुंचें। इसके बाद आप सार्वजनिक परिवहन (Public Transport) का उपयोग कर के यहां पहुंच सकते हैं।
यह जगह पैदल यात्रियों के लिए है, इसलिए आप आराम से यहां टहल सकते हैं और 'नमस्ते लंदन' के इस सीन को रिक्रिएट कर सकते हैं। सूर्यास्त के समय यहां का नजारा बहुत ही अच्छा हो जाता है। इसलिए आप यहां अपने लिए यादगार तस्वीरें भी खींच सकते हैं। इसके साथ ही आप यहां ऐतिहासिक सेंट पॉल्स कैथेड्रल और दूसरी तरफ आधुनिक लंदन की शानदार स्काईलाइन देख सकते हैं। इसके अलावा ब्रिज के पास में टेट मॉडर्न (Tate Modern) आर्ट गैलरी है।
'नमस्ते लंदन' के अलावा, इस पुल पर 'जब तक है जान' और 'सलाम-ए-इश्क' जैसी कई बॉलीवुड फिल्मों की भी शूटिंग हो चुकी है।
Updated on:
12 Jun 2026 04:54 pm
Published on:
12 Jun 2026 04:29 pm
बड़ी खबरें
View Allलाइफस्टाइल
ट्रेंडिंग
स्वास्थ्य
