14 अप्रैल 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Anaya Bangar After Surgery : जेंडर सर्जरी के बाद अनाया बांगर को ये बीमारी, बताया- ऑपरेशन के एक माह बाद क्या बदला

Anaya Bangar After Surgery : पूर्व भारतीय क्रिकेटर संजय बांगर की बेटी अनाया बांगर की वैजिनोप्लास्टी (Vaginoplasty surgery) के एक माह बाद का वीडियो शेयर किया है। जेंडर अफर्मिंग सर्जरी (gender-affirming surgery) के बाद मुंबई आकर बताया कि उनको यूरिन इंफेक्शन (UTI) के दर्द से गुजरना पड़ा।

2 min read
Google source verification

भारत

image

Ravi Gupta

Apr 14, 2026

Anaya Bangar After Surgery, Anaya Bangar After Surgery Update, Anaya Bangar 1 Month After Surgery,

अनाया बांगर की फाइल फोटो | Credit- Anaya Bangar/ Instagram

Anaya Bangar After Surgery : पूर्व भारतीय क्रिकेटर संजय बांगर की बेटी अनाया बांगर की वैजिनोप्लास्टी (Vaginoplasty surgery) यानी जेंडर अफर्मिंग सर्जरी (gender-affirming surgery) सफल रही। करीब एक माह के बाद मुंबई आने पर अनाया ने अपना अनुभव शेयर किया। उनको भयंकर यूटीआई (UTI) से गुजरना पड़ा। इसके अलावा भी कई बदलाव हुए।

अनाया ने वीडियो शेयर कर कहा कि मैं अब मुंबई आ गई हूं। आपके साथ अपने एक माह का अनुभव शेयर कर रही हूं। मुझे क्रेजी कर देने वाला यूटीआई से गुजरना पड़ा। मतलब कि अनाया को भयंकर दर्द वाला पेशाब में इंफेक्शन हो गया था।

Anaya Bangar After Surgery Video : अनाया बांगर का हाल देखिए

अनाया सर्जरी के बाद कैसी हैं?

अगर आप अनाया के लेटेस्ट वीडियो को देखें तो उनके चेहरे पर खुशी साफ दिख रही है। साथ ही सर्जरी के बाद जो लक्षण दिख रहे हैं वो भी सही हैं। अनाया ने ये भी बताया है कि वो करीब 6 माह के भीतर फिट हो सकती हैं। इसके बाद सामान्य लाइफ को एंजॉय कर पाएंगी।

Anaya Bangar After Surgery Diet | अनाया बांगर की डाइट

अनाया ने बताया था कि सर्जरी के पहले से ही लिक्वीड डाइट ले रही हूं। डॉक्टरों की टीम ने उनके लिए हेल्दी डाइट की लिस्ट तैयार की थी। इस डाइट को वो करीब छह माह तक फॉलो करेंगी। अभी मुंबई आने के बाद भी पोस्ट सर्जरी वाली डाइट ही ले रही हैं।

वैजिनोप्लास्टी को लेकर जाहिर की थी खुशी

अनाया ने इंस्टाग्राम वीडियो में सर्जी से पहले बताया था कि वो वाकई सर्जरी को लेकर एक्साइटेड हैं। हालांकि, हल्का डर भी है। उन्होंने अपने मिक्स एक्सपीरियंस को वीडियो के जरिए फैंस को बयां किया था।

जेंडर अफर्मिंग सर्जरी (gender-affirming surgery) की टीम

अनाया ने पहले भी डॉ. चेट्टासक (Dr. Chettasak) और उनकी पूरी टीम पर भरोसा जताया। जिनकी टीम ने बैंकॉक के इंटरनेशनल हॉस्पिटल में सर्जरी की गई। सर्जरी होने पर अनाया के माता-पिता भी वहां गए थे।

Vaginoplasty surgery | क्या है वैजिनोप्लास्टी/ लिंग बदलवाने की सर्जरी?

डॉ. अखिलेश शर्मा (प्लास्टिक, कॉस्मेटिक और लेजर सर्जन) के अनुसार, "ये वजाइना से जुड़ी सर्जरी है। ये ना केवल लिंग बदले के लिए बल्कि, जब योनि में किसी कारण से खुलने में, स्किन टाइटनेस, कलर या बनावट को लेकर दिक्कत होती है तो इसकी जरूरत होती है। कई ट्रांसजेंडर्स भी इस तरह की सर्जरी कराते हैं।"