
Offbeat Summer Vacation in Rajasthan| image credit gemini and instagram (@katrinakaif)
Offbeat Summer Vacation in Rajasthan: क्या आप भी जयपुर जाने के बाद वही महल, किले और पुरानी भीड़-भाड़ देख कर बोर हो चुके हैं? क्या इस समर वेकेशन आप राजस्थान में कुछ नया एक्सप्लोर करना चाहते हैं? अगर इन सभी सवाल का जवाब आपका हां में है, तो हमारी आज की स्टोरी आपके लिए है। आज की स्टोरी में हम राजस्थान के उस छुपे हुए जगह के बारे में बताने जा रहे हैं जिसे "इंडिया का मासाई मारा" कहा जाता है। बता दें, मासाई मारा (Maasai Mara) दक्षिण-पश्चिमी केन्या में स्थित एक विश्व प्रसिद्ध और विशाल नेशनल रिजर्व है, जो अपने अनोखे घास के मैदानों और ढेर सारे वन्यजीवों के लिए जाना जाता है।
राजस्थान का जवाई भी कुछ ऐसा ही अनुभव देता है। यह जगह इतनी खास है कि कैटरीना कैफ, विक्की कौशल और सलमान खान जैसे बड़े स्टार्स यहां अपनी छुट्टियां मनाने आते हैं। लेकिन ताज्जुब की बात ये है कि आज भी 90% लोगों को इस जादुई जगह के बारे में पता नहीं है। ऐसे में अगर आप जयपुर या उदयपुर घूमने जाने का प्लान कर रहे हैं और आपको एडवेंचर का शौक है, तो आपके लिए यह जगह परफेक्ट है। आइए जानते हैं इस जगह के बारे में विस्तार से।
जवाई अब बॉलीवुड का नया फेवरेट वेकेशन स्पॉट बन गया है। कैटरीना और विक्की ने अपनी शादी के बाद का वेकेशन यहीं के एक आलीशान रिसॉर्ट में मनाया था। यहां की प्राइवेसी और जंगली नजारा इसे सेलिब्रिटीज के लिए नंबर वन चॉइस बनाता है। अगर आप भी स्टार्स जैसा फील लेना चाहते हैं, तो जवाई की पहाड़ियां आपका इंतजार कर रही हैं। जानकारी के लिए बता दें, जवाई मुख्य रूप से राजस्थान के पाली जिले में स्थित एक प्रसिद्ध बांध (Jawai Dam) और नदी है, जिसे मारवाड़ का अमृत सरोवर कहा जाता है। यह क्षेत्र लेपर्ड सफारी, ग्रेनाइट की पहाड़ियों और प्रवासी पक्षियों के लिए एक लोकप्रिय टूरिस्ट डेस्टिनेशन है।
जवाई की सबसे हैरान करने वाली बात यहां के लेपर्ड्स हैं। यहां करीब 60 से ज्यादा लेपर्ड्स हैं जो बिना किसी बाउंड्री या पिंजरे के खुलेआम घूमते हैं। यहां की सबसे अनोखी बात इंसान और लेपर्ड के बीच का तालमेल है, जिसकी वजह से आप यहां लेपर्ड्स को मंदिर की सीढ़ियों पर या गांव के पास वाली चट्टानों पर बड़े आराम से बैठे देख सकते हैं।
सिर्फ लेपर्ड्स ही नहीं, जवाई में करने के लिए और भी बहुत कुछ है। आप यहां जवाई बांध पर जाकर मगरमच्छ देख सकते हैं और अगर आप बर्ड लवर हैं, तो यहां दुनिया भर से आने वाले प्रवासी पक्षी आपका दिल जीत लेंगे। यहां की ग्रेनाइट हिल सफारी एकदम अलग है क्योंकि यहां जिप्सी ऊबड़-खाबड़ चट्टानों पर चढ़ती है, जो आपको एक अलग ही लेवल का एड्रेनालिन रश देती है।
जवाई की ट्रिप पर आप असली राजस्थानी स्वाद का मजा ले सकते हैं। यहां के होम-स्टे में चूल्हे पर बनी बाजरे की रोटी, केर सांगरी की सब्जी और तीखी लहसुन की चटनी जरूर ट्राई करें। अगर आपके पास एक दिन एक्स्ट्रा है, तो यहां से 2 घंटे की दूरी पर स्थित रणकपुर जैन मंदिर भी आप जा सकते हैं, जो अपने 1444 खंभों की नक्काशी के लिए मशहूर है। इसके साथ ही आप ऐतिहासिक कुंभलगढ़ किला देखने का प्लान भी बना सकते हैं, जो यहां से काफी पास पड़ता है।
उदयपुर से जवाई सिर्फ 140 किलोमीटर दूर है, जहां आप 3 घंटे में कार से पहुंच सकते हैं। अगर आप ट्रेन से आना चाहते हैं, तो सबसे पास का स्टेशन मोरी बेरा (Mori Bera) या फालना (Falna) है। रुकने के लिए यहां आपको बजट होम-स्टे से लेकर आलीशान ग्लैम्पिंग टेंट्स (Glamping Tents) तक मिल जाएंगे, जहां से आप सीधे पहाड़ों का नजारा देख सकते हैं।
वैसे तो जवाई घूमने का सबसे अच्छा समय अक्टूबर से लेकर मार्च के बीच का होता है, लेकिन अगर आप अभी यहां जा रहे हैं तो आपको दोपहर में थोड़े कम लेपर्ड दिख सकते हैं। सर्दियों में सुबह और शाम की सफारी का मजा ही कुछ और होता है। ठंडे मौसम में लेपर्ड्स अक्सर गुफाओं से बाहर निकलकर चट्टानों पर धूप सेंकते हुए मिल जाते हैं, जिससे आपकी फोटोज बहुत ही कमाल की आती हैं।
Published on:
09 Apr 2026 09:17 am
बड़ी खबरें
View Allलाइफस्टाइल
ट्रेंडिंग
स्वास्थ्य
