
Bhutan Travel Guide| image credit grok
Bhutan Travel Guide in Hindi Without Passport and Visa: इस समर वेकेशन क्या आप भी विराट-अनुष्का और दीपिका पादुकोण की तरह विदेश घूमने जाना चाहते हैं जहां हवा में प्रदूषण नहीं बल्कि शुद्ध ऑक्सीजन घुली हो? या फिर अगर आप किसी ऐसी जगह की तलाश में हैं जो बजट में भी हो और जहां जाने के लिए पासपोर्ट-वीजा का चक्कर भी न हो, तो आप अपना बैग पैक कर लीजिए। क्योंकि अगर इन सभी सवालों का जवाब आपका हां में है तो हमारी आज की यह स्टोरी आपके काम आ सकती है। आज के इस लेख में हम बताने जा रहे हैं दुनिया के सबसे खुशहाल देश भूटान के बारे में जो दुनिया का पहला कार्बन नेगेटिव देश है, जिसका मतलब है कि यहां पॉल्यूशन से कहीं ज्यादा पेड़-पौधे और हरियाली है। यह जगह न केवल युवाओं के लिए बल्कि सीनियर सिटिजन्स के लिए भी बहुत आरामदायक और सेफ मानी जाती है। आइए जानते हैं इस जगह के बारे में विस्तार से।
अगर आप दिल्ली से ट्रेन के जरिए भूटान जाने की प्लानिंग कर रहे हैं, तो सबसे पहले नई दिल्ली रेलवे स्टेशन से न्यू जलपाईगुड़ी (NJP) या हसीमारा के लिए टिकट बुक करें। राजधानी या नॉर्थ ईस्ट एक्सप्रेस जैसे विकल्प बहुत बढ़िया रहते हैं। हसीमारा स्टेशन भूटान बॉर्डर यानी फुंशुलिंग के सबसे करीब है, जहां से आप मात्र 30-40 मिनट में ऑटो या टैक्सी से पहुंच सकते हैं। अगर आप फ्लाइट लेना चाहते हैं, तो बागडोगरा एयरपोर्ट उतरें और वहां से 4-5 घंटे की ड्राइव करके फुंशुलिंग पहुंचें। पहले दिन आपको यहां रुककर अपना एंट्री परमिट बनवाना होगा, जिसके लिए वोटर आईडी कार्ड या आधार कार्ड जैसे जरूरी डॉक्यूमेंट्स साथ रखना जरूरी होता है।
भूटान की करेंसी को नगुलट्रम (Ngultrum) कहा जाता है। इसकी वैल्यू भारतीय रुपये के साथ जुड़ी हुई है, जिसका मतलब है कि वहां 1 रुपये की कीमत भूटान के 1 नगुलट्रम के बराबर ही रहती है। यहां आपको ज्यादा चिंता करने की जरूरत नहीं है क्योंकि वहां भारतीय रुपया हर जगह आसानी से चलता है। आपको बॉर्डर पर थोड़े पैसे एक्सचेंज करवा लेने चाहिए ताकि छोटे खर्चों में दिक्कत न आए। बजट के हिसाब से देखें तो भूटान काफी पॉकेट-फ्रेंडली है और यहां रहना-खाना महंगा नहीं पड़ता।
भूटानी खाने में मिर्च का बहुत ज्यादा इस्तेमाल होता है, इसलिए ऑर्डर देते समय सावधानी बरतें। उनकी मशहूर डिश एमा दात्शी काफी तीखी होती है, तो अगर आपको मिर्च कम पसंद है तो शेफ को पहले ही बता दें। इसके साथ ही ट्रिप की तैयारी में कुछ चीजें जरूर शामिल करें जैसे कि पहाड़ी रास्तों के लिए उल्टी की दवा, सर्दी-खांसी की बेसिक मेडिसिन और चलने के लिए आरामदायक जूते। वहां का मौसम पल भर में बदल जाता है, इसलिए अपने बैग में लेयर वाले कपड़े जैसे जैकेट और स्वेटर जरूर रखें ताकि ठंड से बचा जा सके।
भूटान की यात्रा पर निकलने से पहले यह जान लें कि भारतीय पर्यटकों को हर दिन के हिसाब से 1,200 रुपये की SDF फीस देनी पड़ती है, जिसे आप बजट में अलग से जोड़कर चलें। जानकारी के लिए बता दें, 5 से 12 साल के बच्चों को इस फीस में 50% की छूट मिलती है और 5 साल से छोटे बच्चों के लिए यह फ्री है। इसके अलावा घूमने के लिए एक लोकल सर्टिफाइड गाइड का साथ होना अनिवार्य कर दिया गया है, जिसके बिना आप चेक-पोस्ट पार नहीं कर पाएंगे। वहां की सड़कों पर हॉर्न बजाना और सार्वजनिक जगहों पर स्मोकिंग करना पूरी तरह बैन है, इसलिए नियमों का पालन जरूर करें। कनेक्टिविटी के लिए फुंशुलिंग बॉर्डर पर ही भूटान टेलीकॉम या ताशी सेल का सिम कार्ड लेना सबसे सस्ता विकल्प रहता है। साथ ही, मॉनेस्ट्री या मंदिर के अंदर फोटो खींचने से पहले अनुमति लेना न भूलें।
Published on:
07 Apr 2026 02:46 pm
बड़ी खबरें
View Allलाइफस्टाइल
ट्रेंडिंग
स्वास्थ्य
