
Famous dish of Bihar
Bihar Famous Food: बिहार का भोजन न केवल स्वाद में विविध है, बल्कि यहां की संस्कृति और परंपरा को भी दर्शाता है। यहां के व्यंजनों में विभिन्न मसालों, ताजगी और पारंपरिक विधियों का समावेश होता है, जो हर किसी के दिल को छूने के लिए काफी हैं। अगर आप भी खाने-पीने के शौकीन हैं और मसालेदार और स्वादिष्ट स्वाद की तलाश में हैं, तो बिहार के कुछ ऑथेंटिक डिशेस को जरूर खाएं। क्योंकि बिहारी व्यंजनों का स्वाद, रंग, और खुशबू बिहारी खाने के शौकिनों को अपनी ओर खींच लाते हैं। तो चलिए आज हम आपको यहां के उन 5 प्रसिद्ध व्यंजनों के बारे में बताते हैं।
सत्तू वैसे तो आप में से सभी लोगों ने खाया होगा, लेकिन बिहार में इसका उपयोग सबसे ज्यादा किया जाता है। सत्तू (भुने हुए चने का आटा) से बने पराठे को खास तौर पर गर्मियों में खाया जाता है। इसे दही या चटनी के साथ खाया जाता है और यह बिहार के ग्रामीण इलाकों में बहुत पसंद किया जाता है, जो खाने में लाजवाब लगता है।
यह एक प्रकार का मिठा स्नैक है, जो खासकर त्योहारों और शुभ अवसरों पर बनता है। ठेकुआ तले हुए आटे, गुड़ और नारियल से तैयार किया जाता है।
बिहारी मिठाइयां इतनी स्वादिष्ट होती हैं कि किसी का भी दिल लुभा लें। वही खाजा यहां का एक प्रसिद्ध व्यंजन है जिसे मिठाई के रूप में खाया जाता है। हर शुभ अवसर पर इसे खास तौर पर बनाया जाता है। यह खाने में काफी स्वादिष्ट होती है। इसे मैदा, शक्कर और तेल का उपयोग कर तैयार किया जाता है। काजू, बादाम और पिस्ता इसके स्वाद को बढ़ाने का काम करते हैं।
अगर आप बिहार जाकर कुछ सिंपल और स्वादिष्ट खाना पसंद करते हैं तो दाल पिठौरी एक पारंपरिक बिहारी व्यंजन है, जिसमें दाल, चावल और मसालों का मिश्रण होता है। इसे तले हुए पकोड़े की तरह तैयार किया जाता है और खासकर सर्दियों में खाया जाता है।
मांसाहारी लोग बिहारी मछली खाने के शौकिन होते हैं, और बिहारी मछली मसाला खासतौर पर प्रसिद्ध है। इसमें मछली को मसालेदार ग्रेवी में पकाया जाता है, जो स्वाद में लाजवाब होता है।
इसे भी पढ़ें- मांसाहारी खाने के लिए मशहूर हैं ये भारत के ये 7 शहर
Updated on:
27 Feb 2025 04:17 pm
Published on:
27 Feb 2025 04:17 pm
