
Bottle Gourd Side Effects: लौकी के साथ क्या नहीं खाना चाहिए? Photo Credit: Pinterest
Bottle Gourd Side Effects: लौकी को भारतीय रसोई में हेल्दी सब्जियों में गिना जाता है। गर्मी के मौसम में इसका सेवन खास तौर पर किया जाता है क्योंकि ये शरीर को ठंडा रखने के साथ-साथ डाइजेशन के लिए भी अच्छी मानी जाती है। लेकिन क्या आप जानते हैं कि लौकी को कुछ चीजों के साथ मिलाकर खाना आपके लिए नुकसानदायक हो सकता है?
गलत फूड कॉम्बिनेशन से न सिर्फ पाचन तंत्र बिगड़ता है बल्कि कई बार ये फूड पॉइजनिंग या गैस्ट्रिक समस्याओं की वजह भी बन सकता है। आइए जानते हैं किन तीन चीजों से आपको लौकी खाते समय दूरी बनाकर रखनी चाहिए।
लौकी का हलवा या लौकी को दूध के साथ पकाकर कुछ लोग मीठा बनाने की कोशिश करते हैं, लेकिन ये आदत आपकी सेहत को बिगाड़ सकती है। दूध और लौकी की तासीर अलग-अलग होती है। लौकी नम और ठंडी होती है जबकि दूध में प्रोटीन और फैट की मात्रा अधिक होती है। दोनों को एक साथ लेने से पाचन में दिक्कत हो सकती है, गैस बन सकती है और कभी-कभी फूड पॉइजनिंग की भी संभावना रहती है।
करेला और लौकी दोनों ही हेल्दी सब्जियां मानी जाती हैं, लेकिन इनकी तासीर अलग- अलग होती है। करेला गर्म तासीर वाला होता है और लौकी ठंडी तासीर की। जब आप इन दोनों को एक साथ खाते हैं तो एसिडिटी, जलन या थकान जैसी दिक्कतें हो सकती हैं। गर्मी के मौसम में यह मेल आपको नुकसान पहुंचा सकता है इसलिए बेहतर है कि इन दोनों सब्जियों को अलग-अलग खाया जाए।
बहुत से लोग लौकी की सब्जी में नींबू या टमाटर डालते हैं, लेकिन यह आदत सेहत के लिए ठीक नहीं। लौकी में पहले से ही काफी पानी होता है और जब उसमें खट्टी चीजें मिल जाती हैं तो वह पेट में जाकर जलन पैदा कर सकती हैं। साथ ही इससे लौकी में मौजूद जरूरी पोषक तत्व भी कम हो जाते हैं। अगर आप लौकी को हेल्दी तरीके से खाना चाहते हैं तो खट्टी चीजों से दूरी बनाकर रखें।
डिसक्लेमर: इस लेख में दी गई जानकारी केवल जागरूकता के लिए है और यह किसी चिकित्सा सलाह का विकल्प नहीं है। पाठकों को सलाह दी जाती है कि वे किसी भी दवा या उपचार को अपनाने से पहले विशेषज्ञ या डॉक्टर से सलाह लें।
Published on:
22 May 2025 04:39 pm
बड़ी खबरें
View Allलाइफस्टाइल
ट्रेंडिंग
स्वास्थ्य
