
Chaitra Navratri 2026 Wishes Image | Image Credit Gemini
Chaitra Navratri 2026 Wishes, Messages, Images and Wallpaper: आज से चैत्र नवरात्रि का पावन पर्व शुरू हो चुका है, जिसका समापन 27 मार्च को राम नवमी के साथ होगा। माता रानी को प्रसन्न करने और उनकी कृपा पाने के लिए आज भक्त व्रत रखने के साथ-साथ उन्हें प्रिय भोग अर्पित कर रहे हैं और शुभ रंगों के वस्त्र धारण कर दान-पुण्य भी कर रहे हैं।
नवरात्रि के इन नौ दिनों में माता रानी के नौ अलग-अलग स्वरूपों की विधि-विधान से पूजा-अर्चना की जाती है। साथ ही, अष्टमी या नवमी तिथि पर कन्या पूजन करने का भी विशेष विधान है। श्रद्धा और भक्ति के इस संगम में लोग अपनों को शुभकामना संदेश भेजने के साथ-साथ सोशल मीडिया पर माता रानी की फोटो और वॉलपेपर स्टेटस के रूप में लगाकर बधाई देते हैं।
ऐसे में, यदि आप भी इस साल नवरात्रि 2026 के पहले दिन अपने प्रियजनों को बधाई देना चाहते हैं, तो हमारी यह खास स्टोरी आपके लिए ही है। यहां हम नवरात्रि के पहले दिन की शुभकामनाओं के साथ-साथ सोशल मीडिया स्टेटस के लिए शानदार फोटो और वॉलपेपर भी साझा कर रहे हैं। आप इन्हें यहां से फ्री में डाउनलोड कर सकते हैं और अपनों को भेजकर इस पावन पर्व की बधाई दे सकते हैं।
या देवी सर्वभूतेषु शक्ति-रूपेण संस्थिता
नमस्तस्यै नमस्तस्यै नमस्तस्यै नमो नम:
चैत्र नवरात्रि की हार्दिक शुभकामनाएं...
नव दीप जले, नव फूल खिले, जीवन को सच्चा सुख मिले,
नवरात्रि के इस पावन पर्व पर, आपको माँ दुर्गा का आशीर्वाद मिले
आपको और आपके परिवार को नवरात्रि की हार्दिक शुभकामनाएं
माता के नौ रूपों में है छिपा सृष्टि का सार
जग में है नवदुर्गा की महिमा अपरम्पार
ज्ञान बढ़ाए विवेक बढ़ाए बांटे सबको प्यार
तीन लोक में होती है माता की जयकार
नवरात्रि की हार्दिक शुभकामनायें
मां करती सबका उद्धार है
मां करती सबकी बेड़ा पार है,
मां सबके कष्टों को हरती है,
मां भक्तों के लिए कितना कुछ करती है.
आपको और आपके परिवार को नवरात्रि की हार्दिक शुभकामनाएं
हर घर में गूजेंगे जय माता के नारे
सबका जीवन है मां दुर्गा के सहारे
इस नवरात्रि दूर हों जीवन से सारे अंधियारे.
चैत्र नवरात्रि की शुभकामनाएं
लाल रंग की चुनरी से सजा मां का दरबार,
हर्षित हुआ मन, पुलकित हुआ संसार,
नन्हें-नन्हें कदमों से मां आएं आपके द्वार
जय माता दी
हैप्पी नवरात्रि 2026
सरस्वती का साथ हो,
गणेश का निवास हो,
मां दुर्गा के आशीर्वाद से
आपके जीवन में प्रकाश ही प्रकाश हो.
चैत्र नवरात्रि की हार्दिक शुभकामनाएं
जगत पालनहार है मां
मुक्ति का धाम है मां,
हमारी भक्ति का आधार है मां
सबकी रक्षा की अवतार है मां,
हैप्पी नवरात्रि 2026!
Published on:
19 Mar 2026 05:35 am
बड़ी खबरें
View Allलाइफस्टाइल
ट्रेंडिंग
स्वास्थ्य
