16 दिसंबर 2025,

मंगलवार

Patrika LogoSwitch to English
home_icon

मेरी खबर

icon

प्लस

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Exercise For Lower Belly Fat: स्मार्ट तरीके से घटाएं बेल्ली फैट,  रोजाना 10 मिनट में करें ये 5 असरदार एक्सरसाइजेस

Exercise For Lower Belly Fat: पेट की चर्बी एक आम समस्या बन चुकी है। अगर आपको भी बेली फैट है, तो थोड़े से समय और सही एक्सरसाइज के साथ आप इसे आसानी से कंट्रोल कर सकते हैं। यहां 5 असरदार एक्सरसाइज बताई गई हैं, जानिए इन्हें करने का सही तरीका।

3 min read
Google source verification

भारत

image

MEGHA ROY

Jun 05, 2025

Lower belly fat exercises at home

Lower belly fat exercises at home फोटो सोर्स – Freepik

Exercise For Lower Belly Fat: पेट की चर्बी यानी लोअर बेली फैट आजकल एक आम समस्या बन गई है, जिसके मुख्य कारण हैं गलत खानपान, व्यायाम की कमी और अधिक बैठने की आदत। लेकिन अच्छी खबर यह है कि आप थोड़े से समय और सही एक्सरसाइज के साथ इसे आसानी से कंट्रोल कर सकते हैं। यहां हम आपके लिए लेकर आए हैं 5 आसान लेकिन असरदार एक्सरसाइजेस, जो खासतौर पर बेली फैट कम करने के लिए बताई गई हैं।

सिट अप्स (Sit ups)

यह एक्सरसाइज पेट की मसल्स को मजबूत और टोन करती है। इससे पेट की चर्बी घटाने में मदद मिलती है। इसे करने के लिए पीठ के बल लेट जाएं, पैर जमीन पर टिके हों, हाथ सिर के पीछे रखें और धीरे-धीरे ऊपर उठें और फिर नीचे जाएं।

इसे भी पढ़ें- बेहतर इम्युनिटी के लिए रोज करें ये 5 एक्सरसाइज, COVID-19 से बचने में मिल सकती है मदद

  प्लैंक (Plank)

प्लैंक करने से पेट की मसल्स मजबूत होती हैं और चर्बी कम होती है। इसे करने के लिए अपने हाथों और पैरों के सहारे पूरे शरीर को सीधा रखें और 30 सेकंड से 1 मिनट तक इसी स्थिति में रहें।

बाइक क्रंचेज(Bike crunches)

 यह एक्सरसाइज पेट की मसल्स को टोन करने में मदद करती है। इसे करने के लिए पीठ के बल लेट जाएं, पैरों को ऊपर उठाएं और साइकिल चलाने जैसी हरकत करें – एक पैर आगे और दूसरा पीछे।

लेग राइजेज (leg raises)

यह एक्सरसाइज पेट के निचले हिस्से की चर्बी कम करती है। इसे करने के लिए पीठ के बल लेटें, दोनों पैरों को सीधा रखें और धीरे-धीरे ऊपर उठाएं, फिर नीचे लाएं।

एब्डोमिनल ट्विस्ट (Abdominal twist)

 यह पेट की साइड की चर्बी कम करने में मदद करती है। इसे करने के लिए जमीन पर बैठें, पैरों को थोड़ा ऊपर उठाएं या जमीन पर रखें, फिर शरीर को थोड़ा पीछे झुकाकर दोनों हाथों को एक तरफ से दूसरी तरफ घुमाएं।

डिसक्लेमरः इस लेख में दी गई जानकारी का उद्देश्य केवल रोगों और स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं के प्रति जागरूकता लाना है। यह किसी क्वालीफाइड मेडिकल ऑपिनियन का विकल्प नहीं है। इसलिए पाठकों को सलाह दी जाती है कि वह कोई भी दवा, उपचार या नुस्खे को अपनी मर्जी से ना आजमाएं बल्कि इस बारे में उस चिकित्सा पैथी से संबंधित एक्सपर्ट या डॉक्टर की सलाह जरूर ले लें।

इसे भी पढ़ें-Exercise For Hips: बिना जिम जाए टोन्ड हिप्स पाएं बस रोज करें ये 3 एक्सरसाइज