21 अप्रैल 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

सादा और सुकून भरा है ‘धुरंधर’ स्टार राकेश बेदी का घर: फराह खान ने दिखाई उनके सुकून भरे आशियाने की झलक!

Rakesh Bedi House Tour:फेमस कोरियोग्राफर, फिल्म निर्देशक और निर्माता फराह खान ने अपने वीडियो में अभिनेता राकेश बेदी के मुंबई वाले घर की झलक दिखाई। आइए आज के इस लेख में आइए जानते हैं कि 40 से अधिक वर्षों से फिल्मों और टीवी शोज में काम करने वाले राकेश बेदी का घर अंदर से कैसा है।

2 min read
Google source verification
Rakesh Bedi House Tour

Rakesh Bedi House Tour| image credit gemini and youtube- Farah Khan

Rakesh Bedi House Tour: भारतीय फिल्म, टेलीविजन और थिएटर अभिनेता राकेश बेदी अपनी शानदार कॉमिक टाइमिंग के लिए जाने जाते हैं। इन दिनों वो अपनी फिल्म धुरंधर की कामयाबी के साथ ही कोरियोग्राफर, फिल्म निर्देशक और निर्माता फराह खान के यूट्यूब चैनल Fun Food With Farah के एक ब्लॉग में आने की वजह से सुर्खियों में छाए हुए हैं। फराह खान ने अपने वीडियो में उनके मुंबई वाले घर की झलक दिखाई है।

अभिनेता राकेश बेदी का यह घर अंधेरी वेस्ट में मूवी टावर नाम की बिल्डिंग में है। फराह और राकेश बेदी की दोस्ती दशकों पुरानी है, इसलिए घर का यह पूरा टूर बहुत ही मजेदार रहा और पुरानी यादों के साथ काफी मस्ती-मजाक भी हुआ। आइए आज के इस लेख में जानते हैं कि चश्मे बद्दूर 1981, श्रीमान श्रीमती, और ये जो है जिंदगी जैसे फेमस शो से दर्शकों के दिलों को जीतने वाले और 40 से अधिक वर्षों के करियर में 150 से अधिक फिल्मों में काम करने वाले राकेश बेदी का घर कैसा दिखाता है।

कैसा दिखता है अभिनेता का घर?

फराह खान द्वारा शेयर किए गए यूट्यूब ब्लॉग में राकेश बेदी का घर बहुत ही सिंपल और सुकून देने वाला लगा। इसे देखकर ऐसा बिल्कुल नहीं लगता कि यह किसी बड़े स्टार का एक लग्जरियस घर है, बल्कि यह एक बहुत ही सोबर और सुकून भरी वाइब देता है। पूरे घर की दीवारों पर क्रीम और बेज जैसे हल्के रंगों का इस्तेमाल किया गया है, जो घर में आते ही एक अलग तरह की शांति महसूस कराते हैं। घर के बड़े वाले लिविंग रूम में सागौन की लकड़ी का सोफा सेट है और दीवारों को सुंदर पेंटिंग्स व सजावट के सामानों से बहुत प्यार से सजाया गया है। घर के अंदर एक दूसरा लिविंग रूम भी है, जो थोड़ा छोटा और काफी आरामदायक है, जहां राकेश बेदी का परिवार साथ बैठकर टीवी देखने का मजा लेता है।

राकेश बेदी का सबसे पसंदीदा कोना

राकेश बेदी ने फराह को अपने घर का वो हिस्सा दिखाया जहां वो सबसे ज्यादा वक्त बिताना पसंद करते हैं। गुलाबी रंग की दीवारों वाले इस छोटे से कमरे में उनकी पूरी लाइफ की मेहनत और उपलब्धियां झलकती हैं। उन्होंने एक दीवार पर अपनी फिल्म धुरंधर की सफलता के बाद जो ब्रांड डील्स साइन की थीं, उनके पोस्टर लगा रखे हैं, जिसे उन्होंने बहुत ही प्यार से मेरा बच्चा, ब्रांड्स का धुरंधर का नाम दिया है। बाकी दीवारों पर उनके किसी फैन द्वारा बनाई गई उनकी पेंटिंग है, तो कहीं उनके लिखे हुए डायलॉग्स की तस्वीरें लगी हैं। राकेश ने फराह को बताया कि वो एक्टिंग के साथ-साथ लंबे समय से स्क्रिप्ट लिखने का काम भी कर रहे हैं, जिसे सुनकर फराह ने उनकी काफी तारीफ की और उन्हें और ज्यादा लिखने के लिए हिम्मत दी।

वीडियो के आखिर में फराह खान, राकेश बेदी और उनकी फैमिली ने साथ बैठकर खूब सारी बातें कीं। इस मुलाकात को और भी यादगार बनाने के लिए राकेश बेदी ने खुद अपनी रसोई में जाकर मेहमानों के लिए पापड़ी चाट तैयार की, जिसे सबने मिलकर एंजॉय किया। आखिर में दोनों ने एक-दूसरे को तोहफे भी दिए, जिससे यह पूरा एपिसोड और था बन गया।