
Sabut Gobhi Ki Sabji| image credit gemini and youtube/ VirtualBanjara
Sabut Gobhi Recipe: सर्दियों के आते ही बाजार में गोभी की मांग बढ़ जाती है, लेकिन गर्मियों के आते-आते लोग गोभी खाना पसंद नहीं करते हैं। ऐसे में अगर आपको या आपके परिवार में किसी को गर्मियों में गोभी खाना पसंद नहीं है, तो हमारी आज की यह स्टोरी आपके काम आ सकती है। आज के इस लेख में हम यूट्यूब चैनल @VirtualBanjara पर शेयर की गई एक ऐसी गोभी की रेसिपी बताने जा रहे हैं, जिसे फॉलो करके अगर आप बनाते हैं, तो खाने वाले उंगलियां चाटते रह जाएंगे और आपकी तारीफ करते नहीं थकेंगे। इस सब्जी की सबसे अच्छी बात यह है कि इसमें गोभी काटने के बजाय पूरी साबुत गोभी का इस्तेमाल किया जाता है। आइए जानते हैं इस रेसिपी को।
साबुत गोभी से सब्जी बनाने के लिए सबसे पहले एक कड़ाही में मूंगफली का तेल गर्म करें। जब तेल गर्म हो जाए, तो उसमें लौंग, काली मिर्च, दालचीनी और तेजपत्ता जैसे साबुत खड़े मसाले डालें। जब मसाले चटकने लगें, तो इसमें बारीक कटी लंबी स्लाइस में प्याज डालें। ध्यान रहे कि प्याज को सुनहरा नहीं करना है, बस हल्का सा सॉफ्ट करना है। इसके बाद पूरी साबुत गोभी को कड़ाही में रख दें। अब इसमें दही, मलाई वाला दूध, दरदरा कुटा हुआ लहसुन, बारीक कटी हुई अदरक, बारीक कटी हरी मिर्च और प्याज डालें। आखिर में स्वाद के अनुसार हल्दी, धनिया पाउडर और नमक ऊपर से डालकर, ढंक कर पकने के लिए छोड़ दें।
इस सब्जी को पकने में करीब 15 से 20 मिनट का समय लगेगा। बीच में इसे बहुत सावधानी से पलटना पड़ता है ताकि फूल टूटे नहीं और साबुत बना रहे। इसे हल्के हाथों से पलटें ताकि चारों तरफ से मसाला अच्छी तरह अंदर तक चला जाए। ध्यान रखें कि गोभी पूरी तरह गल जाए, लेकिन उसका शेप खराब न हो।
जब गोभी तैयार हो जाए, तो इसे एक बड़ी सर्विंग डिश में निकालें। सबसे ऊपर फ्राई किया हुआ पुदीना डालें, जो बहुत ही बढ़िया खुशबू देता है। इसके बाद ऊपर से थोड़ा और फ्राई किया हुआ प्याज और क्रिस्पी ग्रेट किए हुए आलू डालें। आखिर में ढेर सारा हरा धनिया डालेकर सर्व करें।
Published on:
24 Apr 2026 10:35 am
बड़ी खबरें
View Allलाइफस्टाइल
ट्रेंडिंग
स्वास्थ्य
