24 अप्रैल 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

करियर ग्रोथ और मेंटल हेल्थ के बीच कैसे बैठाएं तालमेल? श्री श्री रविशंकर अनमोल टिप्स यहां देखें

Sri Sri Ravi Shankar Quotes on Success: अगर आप भी हमेशा अपने भविष्य की टेंशन में लगे रहते हैं, लेकिन जब कुछ करने की बारी आती है तो आप सुस्त हो जाते हैं, तो हमारा आज का यह लेख आपके लिए मददगार हो सकता है।

2 min read
Google source verification
Sri Sri Ravi Shankar quotes on success

Sri Sri Ravi Shankar quotes on success| image credit gemini

Mental Peace Tips: आज के समय में ज्यादातर लोग अपने भविष्य की टेंशन में लगे रहते हैं, जैसे सब कुछ अभी इसी वक्त हो जाना चाहिए। इसीलिए लोग बाहर से शांत दिखने के बाद भी मन ही मन बहुत ज्यादा हड़बड़ी में रहते हैं, लेकिन जब उस काम को करने का असल समय आता है, तो वे सुस्त पड़ जाते हैं। वे काम टालते रहते हैं या आलसीपन दिखाते हैं।

इसी बात को ध्यान में रखते हुए श्री श्री रवि शंकर (Sri Sri Ravi Shankar) जी अपने विचारों के द्वारा लोगों को प्रेरित करते हैं और जीवन में सफल होने के साथ-साथ मानसिक शांति पाने का तरीका भी बताते हैं। आइए, आज के इस लेख में श्री श्री रवि शंकर गुरुदेव के इस अनमोल विचारों के बारे में विस्तार से जानते हैं।

श्री श्री रवि शंकर गुरुदेव का अनमोल विचार | Sri Sri Ravi Shankar

श्री श्री रवि शंकर गुरुदेव का कहना है, "अक्सर, हम मन के स्तर पर जल्दी में रहते हैं लेकिन अपने कार्यों में सुस्त हो जाते हैं। सफलता का सही सूत्र है, मन में धैर्य और कार्य में गतिशीलता।" इसे आसान भाषा में समझें तो, जब हम किसी काम को लेकर बहुत ज्यादा बेचैन रहते हैं, तो हमारी सारी एनर्जी उस उलझन में ही खत्म हो जाती है। दिमाग में इतनी घबराहट होती है कि हम काम शुरू ही नहीं कर पाते।

इसे अपने जीवन में कैसे शामिल करें?

सफलता का राज यह है कि आप अपने मन को शांत रखें। धैर्य रखें कि हर चीज का अपना एक सही समय होता है। जब आपका मन शांत और धैर्यवान होगा, तो आप काम को और भी बेहतर तरीके से और तेजी से कर पाएंगे।

असली स्पीड मन की भागदौड़ में नहीं, बल्कि शांत दिमाग से किए गए काम में होती है। इसलिए, अपने जीवन में इस तरीके को अपनाने के लिए सबसे पहले तो आप काम के परिणाम की चिंता करना छोड़ दें, क्योंकि हम अक्सर इसलिए परेशान रहते हैं कि काम कब खत्म होगा और इसका नतीजा क्या आएगा। इसके बजाय, बस आज जो काम आपके सामने है।

इसके अलावा, अगर कोई काम बहुत बड़ा लग रहा है और आप उसे टाल रहे हैं, तो उसे छोटे-छोटे हिस्सों में बांट लें और बस पहला छोटा कदम उठाएं, क्योंकि काम शुरू होते ही सुस्ती खत्म हो जाती है।