9 अप्रैल 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

क्या आप भी सबको खुश करने के चक्कर में ना नहीं कहते? पढ़िए ‘ना’ कहना क्यों जरूरी है

ना कहना कैसे सीखें: आज के इस लेख में हम किसी को ना कहने से होने वाले फायदों के साथ ही कैसे ना कहें, इसके बारे में विस्तार से बताने जा रहे हैं। आइए जानते हैं इसके बारे में विस्तार से।

3 min read
Google source verification
How to say no politely

How to say no politely| image credit gemini

Na Kehna Kaise Seekhen: पहले के समय में लोग किसी को भी ना कहना काफी गलत मानते थे। इसीलिए किसी के कुछ कहने पर या किसी जरूरी बात को टालने के लिए भी लोग ना कहना पसंद नहीं करते थे। लेकिन आज के समय में ना कहना एक जरूरत बन गया है, खासकर ऑफिस में। जो लोग दूसरों का दिल रखने के चक्कर में हर बात पर हामी भर देते हैं, उन्हें लगता है कि मना करने से सामने वाला उनके बारे में गलत सोचेगा या उनके रिश्ते खराब हो जाएंगे। पर असलियत इसके उलट है। ऐसे लोग हमेशा परेशान ही रहते हैं। अपनी पसंद और नापसंद को साफ तौर पर सामने रखना ही एक सुखी जीवन की पहली सीढ़ी है। जब आप सही समय पर ना कहना सीख जाते हैं, तो आपकी जिंदगी में एक सकारात्मक बदलाव आता है और आप खुद को ज्यादा आजाद महसूस करते हैं। आज के इस लेख में हम किसी को ना कहने से होने वाले फायदों के साथ ही कैसे ना कहें, इसके बारे में विस्तार से बताने जा रहे हैं। आइए जानते हैं इसके बारे में विस्तार से।

मानसिक तनाव (Mental Peace)


अगर ऑफिस में आपको आपकी क्षमता से ज्यादा काम का बोझ या किसी और का काम दिया जाता है, तो काम पूरा ना होने पर दिमाग हमेशा भारी रहता है। हर किसी को खुश करने की कोशिश आपको थका देती है। अपनी सीमा तय करने का सबसे बड़ा फायदा यह है कि आप फालतू की चिंता से बच जाते हैं। इससे आपको सुकून मिलता है और आप अपनी एनर्जी को सही जगह लगा पाते हैं।

समय का बेहतर इस्तेमाल (Time Management)


हर इंसान के पास दिन में एक समान ही समय होता है। अगर आप दूसरों के छोटे-मोटे कामों के लिए हमेशा तैयार रहेंगे, तो आपके अपने सपने और लक्ष्य पीछे छूट जाएंगे। ऐसे में अपनी लिमिट सेट करने से आपको वह कीमती समय वापस मिल जाता है जिसे आप अपनी हॉबी या अपने परिवार के साथ बिता सकते हैं।

व्यक्तित्व में निखार (Self Respect)


जो इंसान हर बात पर हां बोलता है, अक्सर लोग उसकी कद्र करना बंद कर देते हैं। जब आप अपनी पसंद को अहमियत देते हैं और जरूरत पड़ने पर मना करते हैं, तो लोगों को आपकी अहमियत समझ आती है। इससे समाज और ऑफिस में आपकी एक अलग पहचान बनती है और लोग आपकी बातों को गंभीरता से लेते हैं।

रिश्तों में गहराई (Healthy Relationships)


अधूरे मन से की गई हां आगे चलकर कड़वाहट पैदा करती है। अगर आप अंदर से परेशान हैं और बाहर से हां बोल रहे हैं, तो आप उस इंसान से दूर होने लगेंगे। इसके बजाय, अगर आप अपनी बात सच और साफ तरीके से कहेंगे, तो सामने वाले के साथ आपका रिश्ता ज्यादा मजबूत और पारदर्शी बनेगा।

खुद की पहचान (Self Awareness)


सीमाएं तय करने का मतलब है कि आप खुद को अच्छी तरह जानते हैं। आपको पता है कि आपकी ताकत क्या है और आपकी कमजोरी क्या। यह समझ आपको जीवन के बड़े फैसले लेने में मदद करती है। जब आप खुद की इज्जत करना सीखते हैं, तभी दुनिया भी आपको सम्मान देती है।

ध्यान दें, ना कहना कोई बुरी बात नहीं है, बल्कि यह खुद से प्यार करने का एक तरीका है। यह आपको अपनी जिंदगी का असली मालिक बनाता है। शुरुआत में मना करना थोड़ा कठिन लग सकता है, लेकिन एक बार जब आप इसे अपनी आदत बना लेंगे, तो आप खुद को ज्यादा खुश और हल्का महसूस करेंगे।

ना कहने का तरीका (Art of Saying No)


मना करने का मतलब यह नहीं है कि आप गुस्से में या चीख कर किसी को ना कहें। आप अपनी बात को नरम लहजे में और ईमानदारी के साथ बताने के बाद ना कह सकते हैं। इसके लिए सबसे अच्छा तरीका यह है कि आप सामने वाले की बात को पहले ध्यान से सुनें और फिर उसे अपनी मजबूरी या व्यस्तता के बारे में बताएं। इसके साथ ही अपनी बात को घुमा-फिराकर कहने के बजाय सीधा और स्पष्ट रखें, ताकि किसी भी तरह की गलतफहमी न हो। याद रखें, एक छोटी सी और ईमानदारी से कही गई ना, झूठी हां से कहीं ज्यादा बेहतर होती है।