1 सितंबर 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Janmashtami 2026: बेटी को राधा रानी के रूप में सजाने के लिए फॉलो करें ये आसान स्टेप बाय स्टेप तरीका

Janmashtami 2026 Radha Look For Daughter: जन्माष्टमी के मौके पर आप यहां बताए गए स्टेप्स की मदद से अपनी बेटी को राधा रानी लुक में तैयार कर सकती हैं।
2 min read
Google source verification
Janmashtami Radha Costume For Girls, Radha Rani Look For Daughter

जन्माष्टमी के लिए Radha Rani Look For Daughter (file photo) image credit instagram/ makeup_by_sheelakhani/magic_touch__studio

Radha Look For Kids: जन्माष्टमी के मौके पर स्कूल, झांकी या घर में होने वाले जन्माष्टमी समारोह के लिए बच्चों को राधा-कृष्ण के रूप में तैयार करना काफी पसंद किया जाता है। ऐसे में अगर आप भी इस जन्माष्टमी पर अपनी बेटी को राधा रानी लुक में तैयार करना चाहती हैं, तो मेकअप से लेकर हेयर स्टाइल और ज्वेलरी तक के लिए यहां बताए गए आसान स्टेप्स को फॉलो कर सकती हैं। आइए जानते हैं बेटी को राधा रानी के रूप में तैयार करने का आसान तरीका।

स्टेप 1: स्किन को तैयार करें


बच्ची के चेहरे पर मेकअप करने से पहले चेहरे को हल्के फेस वॉश या पानी से साफ करें। इसके बाद बच्चों के लिए सुरक्षित और उनकी स्किन के अनुसार मॉइस्चराइजर लगाएं। ध्यान दें, बच्चों की नाजुक त्वचा पर हैवी केमिकल वाले प्रोडक्ट लगाने से बचें।

स्टेप 2: हल्का बेस लगाएं


राधा लुक के लिए हैवी फाउंडेशन की जरूरत नहीं है। अगर जरूरी हो तो बच्चे की स्किन के अनुसार बहुत हल्का पाउडर या बेस लगाएं और इसे अच्छी तरह ब्लेंड करें। मेकअप को नेचुरल ही रखें, ताकि बच्ची का चेहरा भारी न लगे।

स्टेप 3: आंखों को दें राधा जैसा लुक


आंखों पर हल्के पिंक, पीच या गोल्डन शेड का आईशैडो लगाया जा सकता है। इसके बाद आंखों के पास बहुत हल्की लाइन बनाएं और मस्कारा की हल्की कोटिंग करें। बच्चों की आंखों के आसपास प्रोडक्ट लगाते समय सावधानी रखें।

स्टेप 4: माथे पर लगाएं बिंदी और तिलक


राधा लुक को पारंपरिक बनाने के लिए माथे पर छोटी सी गोल बिंदी लगाएं। चाहें तो बिंदी के ऊपर हल्का सा पारंपरिक डिजाइन भी बनाया जा सकता है। बच्ची के चेहरे और उम्र के हिसाब से डिजाइन को सिंपल रखने के साथ ही नेचुरल चीजों का इस्तेमाल करें।

स्टेप 5: गालों पर लगाएं ब्लश


राधा लुक में चेहरे पर हल्की गुलाबी रंगत खूबसूरत लगती है। इसके लिए बहुत थोड़ी मात्रा में ब्लश लगाएं।

स्टेप 6: लिप्स को दें पिंक टच


बच्ची के लुक को कंप्लीट करने के लिए होंठों पर बच्चों के लिए सुरक्षित लिप बाम या बहुत हल्का पिंक टिंट लगाया जा सकता है।

स्टेप 7: राधा जैसा हेयर स्टाइल बनाएं


बालों को अच्छी तरह कंघी करके बीच की मांग निकालें। इसके बाद चोटी या बन बनाकर उसे फूलों, गजरे और राधा लुक से मैच करती हेयर एक्सेसरीज से सजाएं।

स्टेप 8: ज्वेलरी से करें लुक कंप्लीट


अब राधा लुक कंप्लीट करने के लिए झुमकी, हार, चूड़ियां और पायल पहनाएं। इसके साथ ही माथे पर मांग टीका और बालों में फूल लगाएं। आखिर में लहंगा या पारंपरिक पोशाक पहनाकर लुक को पूरा करें।

नोट: बच्चों की त्वचा काफी नाजुक और संवेदनशील होती है। इसलिए उन पर बहुत ज्यादा या हैवी मेकअप प्रोडक्ट्स का इस्तेमाल करने से बचें। किसी भी मेकअप प्रोडक्ट को लगाने से पहले उसकी सामग्री और बच्चे की स्किन के अनुसार उसकी उपयुक्तता जरूर जांच लें।