31 अगस्त 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

हींग की शुद्धता कैसे जांचें? जानें असली और नकली हींग की पहचान और घर पर हींग पाउडर बनाने का तरीका

Hing Powder Kaise Banaye: हींग खरीदते समय किन बातों का ध्यान रखना चाहिए और हींग पाउडर घर पर कैसे बना सकते हैं, आइए जानते हैं।
2 min read
Google source verification
Asli Hing Ki Pehchan, Hing Powder Recipe

Hing पाउडर बनाने के टिप्स (representative image) image credit Magnific

Hing Kaise Banti Hai: हींग का इस्तेमाल भारतीय खानों का स्वाद बढ़ाने के साथ ही नुस्खों में भी किया जाता है। लेकिन बाजार में मिलने वाली हींग कई बार मिलावटी भी हो सकती है। ऐसे में अगर आप प्योर हींग का इस्तेमाल करना चाहते हैं तो इसे खरीदते समय कुछ बातों का ध्यान रख सकते हैं। आप बाजार से साबुत हींग खरीदकर उसका पाउडर बनाकर भी स्टोर कर सकते हैं। आइए जानते हैं घर पर हींग पाउडर कैसे बनाया जा सकता है और हींग खरीदते समय किन बातों का ध्यान रखना चाहिए।


हींग पाउडर बनाने का तरीका


माइक्रोवेव ओवन से हींग पाउडर बनाने का तरीका

  • सबसे पहले साबुत यानी ठोस हींग को माइक्रोवेव में करीब 1 मिनट के लिए माइक्रोवेव करें।
  • 1 मिनट के बाद हींग को चेक करें। अगर यह अच्छी तरह फूलकर कड़क नहीं हुई है तो थोड़े थोड़े समय के लिए दोबारा गर्म करें। हींग बहुत जल्दी जल सकती है, इसलिए इसे गर्म करते समय लगातार ध्यान रखें।
  • माइक्रोवेव में गर्म होने के बाद हींग फूलकर हल्की और कड़क हो जाएगी। इसे कुछ देर ठंडा होने दें।
  • ठंडी होने के बाद कड़ी हींग को हाथ से छोटे टुकड़ों में तोड़ लें। इसके बाद इसे मिक्सर में बारीक पीस सकते हैं। चाहें तो खलबट्टे यानी ओखली और मूसल की मदद से भी इसका पाउडर बना सकते हैं।
  • तैयार हींग पाउडर को साफ और सूखे एयरटाइट कंटेनर में भरकर रख दें।

पैन में हींग पाउडर बनाने का तरीका

  • खड़ी हींग (खड़ा हिंग या साबुत हींग )को छोटे छोटे टुकड़ों में तोड़ लें।
  • तवे को धीमी आंच पर गर्म करें और उसमें हींग के टुकड़े डाल दें।
  • हींग को धीमी आंच पर ड्राई रोस्ट करें और लगातार चलाते रहें। गर्म होने पर हींग फूलने लगेगी।
  • हींग बाहर से फूलने के बाद भी अंदर से नरम या चिपचिपी रह सकती है। इसलिए इसे हल्का दबाते और चलाते रहें, ताकि यह अच्छी तरह सूखकर कड़क हो जाए।
  • अगर हींग पैन में चिपकने या जलने लगे तो तेल की कुछ बूंदें डाल सकते हैं। हालांकि इसे बिना तेल के भी धीमी आंच पर ड्राई रोस्ट किया जा सकता है।
  • जब हींग अच्छी तरह फूलकर कड़क हो जाए तो गैस बंद कर दें और इसे पूरी तरह ठंडा होने दें।
  • ठंडी होने के बाद हींग को मिक्सर जार में डालकर बारीक पीस लें। चाहें तो खलबट्टे की मदद से भी इसे पीस सकते हैं।
  • तैयार होममेड हींग पाउडर को साफ और सूखे एयरटाइट कंटेनर में भरकर स्टोर करें।

असली और नकली हींग की पहचान कैसे करें

  • जला कर देखें: FSSAI के इंस्टाग्राम पर शेयर की गई जानकारी के अनुसार, हींग की शुद्धता की जांच करने के लिए सबसे पहले एक चम्मच में थोड़ी सी हींग लें। फिर उस चम्मच को आग के ऊपर रखें। अगर हींग कपूर की तरह तेज जलती है, तो वह शुद्ध हो सकती है। वहीं, अगर हींग जलती नहीं है, तो उसमें मिलावट हो सकती है।
  • बनावट देखें: असली हींग बारीक और पाउडर जैसी होती है। उंगलियों के बीच रगड़ने पर यह बहुत ज्यादा खुरदरी या गुठलीदार नहीं लगती।
  • गंध से पहचानें: असली हींग की खुशबू तेज और तीखी होती है। अगर इसकी गंध बहुत हल्की या कृत्रिम लगे तो हींग की गुणवत्ता पर ध्यान देना चाहिए।
  • रंग पर ध्यान दें: असली हींग का रंग आमतौर पर पीला से हल्का भूरा होता है। बहुत ज्यादा सफेद या असमान रंग मिलावट का संकेत हो सकता है।