30 अगस्त 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

लोअर बॉडी हैवी है तो किस तरह की कुर्ती और सूट पहनें, जानें 5 स्टाइलिंग टिप्स

Lower Heavy Body Styling Tips: हैवी लोअर बॉडी पर किन स्टाइलिंग टिप्स को फॉलो करके सही सूट या कुर्ती की खरीदारी की जा सकती है, आइए जानते हैं।
2 min read
Google source verification
Lower Body Heavy Kurti, Lower Body Heavy Suit

Lower Body Heavy स्टाइलिंग टिप्स (representative image) image credit gemini

Styling Tips for Heavy Lower Body: अगर आप कुर्ती या सूट खरीदने के लिए स्टाइलिंग टिप्स खोज रही हैं, जिन्हें फॉलो करके आप अपने लिए सही खरीदारी कर पाएं, तो यहां दिए गए टिप्स को फॉलो कर सकती हैं। अगर आपकी लोअर बॉडी हैवी है, तो इन टिप्स की मदद से आप अपने लिए सही कुर्ती या सूट खरीद सकती हैं। आइए जानते हैं, अगर शरीर का निचला हिस्सा कमर के ऊपर के हिस्से से ज्यादा हैवी है, तो किन टिप्स को अपनाकर सूट या कुर्ती खरीदनी चाहिए।

ए लाइन कुर्ती या सूट चुनें

अगर आपकी लोअर बॉडी हैवी है, तो ए लाइन कुर्ती और सूट आपके लिए अच्छा विकल्प हो सकते हैं। ये ऊपर से फिट होते हैं और नीचे की तरफ धीरे धीरे फैलते हैं। इससे शरीर का लुक बैलेंस दिखाई देता है।

अनारकली कर सकती हैं ट्राई

अनारकली कुर्ती और सूट भी लोअर बॉडी हैवी लोगों पर अच्छे लगते हैं। ऐसे में आप अपनी पसंद की लंबाई के हिसाब से अनारकली सूट कम या ज्यादा घेरे वाला खरीद सकती हैं।

पेप्लम स्टाइल कुर्ती

पेप्लम स्टाइल कुर्ती भी लोअर बॉडी के लुक को बैलेंस करने का एक अच्छा विकल्प हो सकती है। इसका डिजाइन शरीर के ऊपरी और निचले हिस्से के बीच अच्छा संतुलन बनाने में मदद करता है। इसके साथ ही, यह पेट के आसपास जमे फैट को ढकने में भी मदद करती है।

साइड स्लिट वाली कुर्ती चुनें

बैलेंस लुक के लिए बिना स्लिट वाली कुर्ती के बजाय साइड स्लिट वाली कुर्ती या सूट की खरीदारी भी आप कर सकती हैं। इसके अलावा अगर आप बिना स्लिट वाली कुर्ती खरीदने का सोच रही हैं, तो एक साइज ढीली कुर्ती चुन सकती हैं, ताकि पहनने के बाद लुक आरामदायक और बेहतर लगे।

बहुत पतले और चिपकने वाले कपड़े खरीदने से बचें

सूट या कुर्ती चुनते समय बहुत पतले और शरीर से चिपकने वाले कपड़ों की खरीदारी करने से बचना चाहिए। ऐसे कपड़े शरीर के कर्व्स से आसानी से चिपक सकते हैं। इसकी जगह थोड़े मोटे कपड़े या लाइनिंग वाले सूट बैलेंस लुक के लिए अच्छे हो सकते हैं।