
How to make junk food healthy फोटो सोर्स – Freepik
Junk Food: बच्चों को बर्गर, पिज्जा, चिप्स और कोल्ड ड्रिंक्स जैसे जंक फूड बहुत पसंद होते हैं और हों भी क्यों न ये खाने में वाकई मजेदार लगते हैं। लेकिन क्या आप जानते हैं कि ये सेहत के लिए अच्छे नहीं होते? इनमें बहुत ज्यादा तेल, नमक और चीनी होती है, जो शरीर को धीरे-धीरे नुकसान पहुंचा सकती हैं।लेकिन घबराने की बात नहीं है! आज हम न्यूट्रिशन एक्सपर्ट रुनझुन श्रीमाली से जानेंगे कि कैसे हम अपने पसंदीदा जंक फूड को हेल्दी बना सकते हैं, ताकि स्वाद भी बना रहे और सेहत भी।
जंक फूड में पोषक तत्व जैसे विटामिन, खनिज और फाइबर बहुत कम मात्रा में होते हैं। यह हमें तुरंत ऊर्जा तो देता है, लेकिन लंबे समय तक इसका सेवन करने से मोटापा, दांतों की सड़न, डायबिटीज और दिल की बीमारियां हो सकती हैं।
बच्चों के लिए यह और भी जरूरी है कि वे हेल्दी खाना खाएं, क्योंकि उनका शरीर अभी बढ़ रहा है और उसे सही पोषण की आवश्यकता होती है।लेकिन इसका मतलब यह नहीं कि आपको अपने पसंदीदा खाने को अलविदा कहना पड़े। कुछ आसान तरीकों से जंक फूड को हेल्दी बनाया जा सकता है।
कोल्ड ड्रिंक्स और डेजर्ट्स में ढेर सारी चीनी होती है। इसके बजाय प्राकृतिक मिठास जैसे शहद, खजूर का पेस्ट या फलों का रस इस्तेमाल करें।
चिप्स, नगेट्स और फ्रेंच फ्राइज़ जैसे तले हुए स्नैक्स जंक फूड की लिस्ट में सबसे ऊपर होते हैं। इन्हें तलने की बजाय बेक करें।जैसे आलू, शकरकंद या गाजर को पतले-पतले काटें, थोड़ा सा जैतून का तेल और नमक डालें और ओवन में बेक कर लें।
बाहर मिलने वाला जंक फूड अक्सर अधिक तेल और अनहेल्दी सामग्री से बनाया जाता है, जो स्वास्थ्य के लिए हानिकारक हो सकता है। इसके बजाय, अगर आप वही चीज़ें घर पर बनाते हैं तो आपको यह पूरी तरह से नियंत्रण में रहता है कि उसमें क्या सामग्री इस्तेमाल हो रही है। उदाहरण के लिए, अगर आपको बर्गर पसंद है, तो उसे घर पर बनाना एक बेहतर विकल्प है। सफेद ब्रेड की जगह होल व्हीट बन्स का उपयोग करें, जो फाइबर से भरपूर होते हैं। तली हुई पैटी की बजाय दाल या सब्जियों से बनी ग्रिल्ड या बेक्ड पैटी का इस्तेमाल करें, जो प्रोटीन और पोषण प्रदान करती है। साथ ही, मेयोनीज़ की जगह आप हल्का दही सॉस या एवोकाडो पेस्ट लगा सकते हैं, जो स्वाद के साथ-साथ सेहत के लिए भी फायदेमंद होता है। इस तरह आप अपने पसंदीदा फास्ट फूड को एक हेल्दी ट्विस्ट दे सकते हैं।
Updated on:
06 Jul 2025 12:35 pm
Published on:
06 Jul 2025 12:35 pm
