
Modak Amti (representative image) image credit-Gemini and youtube/ RanveerBrar
Savoury Modak Amti Recipe: गणेश चतुर्थी के मौके पर घर में अक्सर मीठे मोदक बनाए जाते हैं, लेकिन अगर इस बार कुछ अलग ट्राई करना चाहते हैं तो महाराष्ट्र की मशहूर मोदक आमटी (मोदकाची आमटी) बना सकते हैं। इसमें बेसन और गेहूं के आटे से मोदक तैयार किए जाते हैं और इनके अंदर एक स्वादिष्ट स्टफिंग भरी जाती है। इसके बाद इन मोदकों को मसालेदार दही की ग्रेवी में पकाया जाता है। ऐसे में अगर आप इस बार कुछ अलग बनाना चाहते हैं, तो मोदक आमटी ट्राई कर सकते हैं। आइए जानते हैं इसे कैसे बना सकते हैं।
स्टेप 1: सबसे पहले एक बड़े बर्तन में बेसन, गेहूं का आटा, नमक, ½ छोटी चम्मच चीनी, ½ छोटी चम्मच हल्दी पाउडर और ½ बड़ा चम्मच तेल डालें। जरूरत के हिसाब से पानी डालकर थोड़ा नरम आटा गूंथ लें। आटे को ढककर कुछ देर के लिए रख दें।
स्टेप 2: अब स्टफिंग तैयार करने के लिए एक पैन गर्म करें। इसमें कद्दूकस किया हुआ सूखा नारियल डालकर 4 से 5 मिनट तक भूनें। नारियल हल्का भूरा होने लगे तो इसे पैन से निकालकर हल्का दरदरा पीस लें।
स्टेप 3: उसी पैन में खसखस, सफेद तिल और भुनी हुई मूंगफली डालकर कुछ मिनट तक भूनें। खुशबू आने पर इन्हें प्लेट में निकालकर ठंडा होने दें। ठंडा होने के बाद मिक्सर में डालकर बारीक पीस लें।
स्टेप 4: अब एक बर्तन में पिसी हुई मूंगफली, तिल और खसखस का मिश्रण लें। इसमें भुना हुआ नारियल, 1½ छोटी चम्मच देगी लाल मिर्च पाउडर, एक चुटकी हींग, आमचूर पाउडर और नमक डालकर अच्छी तरह मिला लें।
स्टेप 5: अब अदरक और हरी मिर्च को मोटा मोटा काटकर मूसल या सिलबट्टे में डालें और दरदरा पीस लें। इसे अलग रख दें। इसके बाद एक बर्तन में दही, 1 छोटी चम्मच हल्दी पाउडर और नमक डालकर अच्छी तरह फेंट लें।
स्टेप 6: इसके बाद आटे की मध्यम आकार की लोइयां बना लें। मोदक के सांचे को थोड़ा तेल लगाकर चिकना करें। एक लोई को सांचे में रखें और बीच में हल्का दबाकर जगह बनाएं।
स्टेप 7: इस जगह में तैयार स्टफिंग भरें और किनारों को अच्छी तरह बंद कर दें। अतिरिक्त आटा निकालकर सांचे को दबाएं, ताकि मोदक का आकार ठीक से बन जाए। मोदक को सांचे से सावधानी से निकालकर प्लेट में रखें। इसी तरह बाकी मोदक भी तैयार कर लें।
स्टेप 8: अब एक हांडी या गहरी कड़ाही में तेल गर्म करें। इसमें राई, जीरा, करी पत्ता और बची हुई हींग डालें। जब तड़का चटकने लगे तो अदरक हरी मिर्च का पेस्ट डालकर करीब एक मिनट भूनें।
स्टेप 9: इसमें तैयार दही का मिश्रण डालें और मसाले को अच्छी तरह पकाएं। जब मसाले से तेल अलग होने लगे तो बचा हुआ 1 छोटी चम्मच देगी लाल मिर्च पाउडर और धनिया पाउडर डालकर मिला दें।
स्टेप 10: अब 1 कप पानी डालकर ग्रेवी को कुछ देर धीमी आंच पर पकने दें। इसके बाद तैयार मोदक डालें और ऊपर से बारीक कटा हरा धनिया और उसकी नरम डंठल डालें।
स्टेप 11: हांडी को ढककर 7 से 8 मिनट तक पकाएं, ताकि मोदक ग्रेवी का स्वाद अच्छी तरह ले लें। गैस बंद करके मोदक आमटी को सर्विंग बाउल में निकालें और ऊपर से कटी हुई हरी मिर्च धनिए से गार्निश करें।
Updated on:
16 Sept 2026 03:49 pm
Published on:
16 Sept 2026 03:45 pm
