
Navratri 2024: If periods start during Navratri fast, how to worship Mother Goddess?
Navratri 2024: शारदीय नवरात्रि 3 अक्टूबर, गुरुवार से शुरू हो चुका है और यह 12 अक्टूबर तक दशहरा के साथ जारी रहेगा। इस बार माता रानी पालकी में सवार होकर आ रही हैं। 9 दिनों का यह नवरात्र पवित्रता का प्रतीक माना जाता है, जिसमें शक्ति स्वरूप मां दुर्गा की पूजा की जाती है। कई महिलाओं के लिए पीरियड्स के दौरान पूजा करना चुनौतीपूर्ण हो सकता है, लेकिन वे अपनी श्रद्धा और आस्था के साथ इस पर्व को मनाने में सक्षम हैं ।
नवरात्री के समय घटस्थापना या कलश स्थापना की जाती है। यदि आपको पीरियड्स की आशंका है, तो नवरात्रि के पहले दिन कलश की स्थापना आपको नहीं करनी चाहिए, क्योंकि इसके लिए विशेष नियम होते हैं। कलश स्थापित करने के स्थान को अत्यधिक पवित्र रखना आवश्यक है। यदि कलश पहले से स्थापित है, तो आपको पीरियड्स के दौरान उससे दूरी बनाए रखनी चाहिए । यदि किसी कारणवश कलश का स्पर्श हो जाता है, तो इसकी पवित्रता प्रभावित हो सकती है। इसलिए, कलश की पवित्रता बनाए रखें।
यदि नवरात्रि के दौरान आपके पीरियड्स शुरू हो जाते हैं, तो आप व्रत जारी रख सकते हैं। इस स्थिति में, पूजा किसी अन्य परिवार के सदस्य से करवाई जा सकती है। अगर आपने पहले व्रत रख लिया है, तो आप अंतिम व्रत रखकर भी अपने संकल्प को पूरा कर सकते हैं। बस, मां दुर्गा की आरती और पूजा किसी और से करवा लें।
जिन महिलाओं को नवरात्रि के दौरान पीरियड्स आते हैं, उन्हें चिंता या निराशा नहीं करनी चाहिए। बस अपने मन में मां दुर्गा का स्मरण करें और ध्यान केंद्रित करें। इससे मां प्रसन्न होंगी और आपको आशीर्वाद प्रदान करेंगी।
Updated on:
05 Oct 2024 01:23 pm
Published on:
05 Oct 2024 12:40 pm
बड़ी खबरें
View Allलाइफस्टाइल
ट्रेंडिंग
स्वास्थ्य
