
Positive Thinking for Weight Loss (source: AI)
Obesity Diseases: आजकल हर दूसरा व्यक्ति अपने बढ़ते वजन से परेशान है। कोई खाना छोड़ रहा है, तो कोई घंटों जिम में पसीना बहा रहा है। लेकिन WHO (World Health Organization) की नजर में मोटापा कोई मामूली बात नहीं, बल्कि एक जानलेवा बीमारी है। मशहूर मेटाबॉलिक फिजिशियन डॉ. सुनील बंसल ने एक बड़ी चेतावनी देते हुए बताया है कि मोटापा शरीर में एक या दो नहीं, बल्कि पूरे 230 प्रकार की बीमारियों को जन्म देता है। उन्होंने बताया है कि वजन बढ़ना हमेशा आपकी ज्यादा खाने की आदत से नहीं जुड़ा होता, बल्कि इसके पीछे गहरा वैज्ञानिक सच छिपा है। अगर आप भी घंटों जिम में पसीना बहाकर या खाना छोड़कर थक चुके हैं, तो आज ही अपनाएं डॉ. के यह नुस्खे।
डॉ. सुनील बंसल के अनुसार, मोटापा अपने आप में एक गंभीर बीमारी है। जब शरीर का वजन बढ़ता है, तो वह डायबिटीज (शूगर), हाई बीपी, घुटनों का दर्द (गठिया) और यहां तक कि कैंसर जैसी 230 बीमारियों का रास्ता खोल देता है। यह हमारे फेफड़ों, लिवर और किडनी पर भी बहुत बुरा असर डालता है। डॉक्टर ने बताया कि अगर हम मोटापे को शुरुआत में ही एक बीमारी की तरह समझकर इसका इलाज करें, तो हम कई बड़ी मुसीबतों से बच सकते हैं।
सब लोग बोलते हैं कि कम खाओगे तो पतले हो जाओगे, लेकिन यह पूरी तरह सच नहीं है। डॉ. बंसल ने बताया कि वजन बढ़ने का सबसे बड़ा कारण हमारी बनावट यानी जेनेटिक्स (जींस) में छिपा होता है। आपने देखा होगा कि कुछ लोग बहुत ज्यादा खाते हैं फिर भी दुबले रहते हैं, वहीं कुछ लोग सिर्फ एक रोटी खाकर भी मोटे होने लगते हैं। यह सब हमारे शरीर के अंदरूनी सिस्टम और मेटाबॉलिज्म पर निर्भर करता है।
मोटापा सिर्फ शरीर को ही नहीं, बल्कि इंसान के दिमाग को भी बीमार कर देता है। वजन बढ़ने की वजह से लोग अपना आत्मविश्वास खो देते हैं और समाज में मेल-जोल कम कर देते हैं। इससे वे धीरे-धीरे डिप्रेशन का शिकार हो जाते हैं। डॉक्टर ने बताया कि जब कोई मानसिक रूप से परेशान होता है, तो उसका वजन और भी तेजी से बढ़ने लगता है। यह एक ऐसा चक्कर है जिसमें इंसान फंसता ही चला जाता है।
डॉक्टर ने कहा कि भले ही हम अपने जींस नहीं बदल सकते, लेकिन अपनी लाइफस्टाइल को बदलकर हम इन बीमारियों को हरा सकते हैं।
Published on:
28 Mar 2026 12:45 pm
बड़ी खबरें
View Allलाइफस्टाइल
ट्रेंडिंग
स्वास्थ्य
