17 सितंबर 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

2.5 लाख के बालेंशियागा टेप से बना आउटफिट पहनकर ओरी ने खींचा ध्यान, किम कार्दशियन से इंस्पायर्ड है लुक? 

Orry: खतरों के खिलाड़ी 15 के फिनाले में ओरी बालेंशियागा टेप से बने खास लुक को लेकर चर्चा में हैं। आइए जानते हैं इस आउटफिट में इस्तेमाल टेप की कीमत और इसे किम कार्दशियन से इंस्पायर्ड क्यों कहा जा रहा है।
2 min read
Google source verification
Orry, Khatron Ke Khiladi 15

Orry Balenciaga Look (file photo) image credit instagram/ the_filmymirror

Orry Balenciaga Look: खतरों के खिलाड़ी 15 में अपने एक से बढ़कर एक स्टंट के साथ ही ओरी फिनाले में अपने लुक को लेकर भी चर्चा में रहे। ओरी ने फिनाले में पीले और काले रंग का आउटफिट पहना, जिसमें बालेंशियागा की ब्रांडिंग नजर आई। उनका यह लुक हॉलीवुड स्टार किम कार्दशियन के चर्चित बालेंशियागा लुक से मिलता जुलता था। आइए जानते हैं इस लुक की क्या खास बात है।

बालेंशियागा लोगो ने खींचा ध्यान

सोशल मीडिया पर अपने पोज और कपड़ों को लेकर अक्सर चर्चा में रहने वाले ओरी ने ऐसा आउटफिट पहना था, जो देखने में बालेंशियागा का प्रिंटेड टेप जैसे नजर आ रहा था। इस लुक को देखने पर ऐसा लग रहा था जैसे शरीर पर टेप चिपकाया गया हो। सोशल मीडिया पर इस टेप आउटफिट की कीमत करीब 3 लाख से 4 लाख रुपये के बीच बताई जा रही है।

इंस्टाग्राम चैनल द फिल्मी मिरर के मुताबिक, टेप के एक रोल की कीमत करीब 535 डॉलर यानी लगभग 50 हजार रुपये है। चैनल के अनुसार, ओरी के पूरे लुक में करीब 2.5 लाख रुपये के टेप का इस्तेमाल हुआ था। इसमें स्टाइलिंग का खर्च शामिल नहीं है।

किम कार्दशियन के लुक से लिया आइडिया

सोशल मीडिया यूजर्स ओरी के इस लुक को किम कार्दशियन से इंस्पायर्ड बता रहे हैं। किम कार्दशियन ने साल 2022 में बालेंशियागा के एक फैशन शो में पीले रंग के बालेंशियागा टेप से बना लुक किया था। उनका यह लुक काफी चर्चा में रहा था।

ओरी ने अपने अंदाज में किया रीक्रिएट

ओरी के आउटफिट में पीले और काले रंग का इस्तेमाल किया गया था। उनके कपड़ों पर किम कार्दशियन के लुक के जैसे बालेंशियागा की ब्रांडिंग भी दिखाई दी। हालांकि, उनका लुक किम कार्दशियन के लुक की हूबहू कॉपी नहीं था, बल्कि उससे प्रेरित नजर आया।

कौन हैं ओरी

ओरी का असली नाम ओरहान अवतरामणि है। वे एक भारतीय सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर, इंटरनेट सेंसेशन और सोशलाइट के तौर पर जाने जाते हैं। बिना किसी फिल्म या एल्बम में काम किए भी वे बॉलीवुड के स्टार किड्स और मशहूर हस्तियों के साथ अपनी तस्वीरों, अनोखे पोज और फैशन को लेकर अक्सर इंटरनेट पर चर्चा में रहते हैं।

डिस्क्लेमर: ओरी के आउटफिट की कीमत सोशल मीडिया से मिली जानकारी के आधार पर लिखी गई है। इसकी कीमत कम या ज्यादा हो सकती है। पत्रिका इसकी पुष्टि नहीं करता है।