2 सितंबर 2026,

बुधवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Panchamrit Cake Recipe: दस से भी कम स्टेप्स और तैयार हो जाएगा दूध, दही, घी, शहद और शक्कर वाला पंचामृत केक

Panchamrit Cake Recipe: जन्माष्टमी के मौके पर अगर आप केक बनाने की रेसिपी खोज रही हैं, तो सोशल मीडिया पर इन दिनों वायरल होने वाली पंचामृत केक रेसिपी ट्राई कर सकती हैं। आइए जानते हैं, इसे कैसे बना सकते हैं।
2 min read
Google source verification
Panchamrit cake recipe, Cake Recipe

जन्माष्टमी के लिए panchamrit cake recipe/ image credit instagram / thehealthyrasoi

Panchamrit Cake: जन्माष्टमी आते ही बाजार में रौनक लग जाती है। लड्डू गोपाल के कपड़ों से लेकर बच्चों के लिए राधा रानी और बाल गोपाल के कपड़ों के साथ ही 56 भोग की थाली और तरह तरह की घर और मंदिर सजाने की चीजें मिलने लगती हैं। ऐसे में अगर आपने जन्माष्टमी की तैयारियां शुरू कर दी हैं। इस मौके पर आप घर पर ही पंचामृत केक भी बना सकती हैं। आइए जानते हैं पंचामृत केक बनाने की विधि।

पंचामृत केक बनाने के लिए सामग्री

YouTube चैनल Kataria's Indian Kitchen पर शेयर की गई रेसिपी के अनुसार पंचामृत केक बनाने के लिए चाहिए-

  • 1/2 कप दही
  • 1/2 कप दूध
  • 1/4 कप घी
  • 1/4 कप शहद
  • 1/4 कप पाउडर शुगर
  • 1 टीस्पून इलायची पाउडर
  • 1 कप सूजी
  • 1 टीस्पून बेकिंग पाउडर
  • 1/2 टीस्पून बेकिंग सोडा
  • 1 टेबलस्पून दूध
  • बादाम और पिस्ता इच्छानुसार

ऐसे बनाएं पंचामृत केक

स्टेप 1. मिश्रण तैयार करें
पंचामृत केक बनाने के लिए सबसे पहले एक बाउल में 1/2 कप दही और 1/2 कप रूम टेंपरेचर पर रखा हुआ दूध डालें।

स्टेप 2. घी और शहद मिलाएं
अब मिश्रण में 1/4 कप पिघला हुआ घी, 1/4 कप शहद और 1/4 कप पाउडर शुगर डालें। सभी चीजों को करीब 1 मिनट तक अच्छी तरह फेंटें, ताकि एक स्मूद मिश्रण तैयार हो जाए।

स्टेप 3. सूजी और इलायची डालें
तैयार बैटर में 1 टीस्पून इलायची पाउडर और 1 कप सूजी डालकर अच्छी तरह मिलाएं।

स्टेप 4. बैटर को रेस्ट दें
बैटर को ढककर 10 मिनट के लिए रेस्ट करने दें। 10 मिनट बाद सूजी के फूलने से बैटर पहले के मुकाबले गाढ़ा हो जाएगा।

स्टेप 5. बेकिंग पाउडर और बेकिंग सोडा मिलाएं
अब बैटर में 1 टीस्पून बेकिंग पाउडर और 1/2 टीस्पून बेकिंग सोडा डालें। इसके बाद 1 टेबलस्पून दूध डालकर कट एंड फोल्ड की मदद से धीरे धीरे मिलाएं। बैटर को ज्यादा मिक्स न करें।

स्टेप 6. केक टिन में बैटर डालें
अब 6 इंच के केक टिन को बटर पेपर से लाइन करें और तैयार बैटर को इसमें डाल दें।

स्टेप 7. ड्राई फ्रूट्स से गार्निश करें
ऊपर से बादाम और पिस्ता डालकर गार्निश करें।

स्टेप 8. केक को बेक करें
एयर फ्रायर को 170 डिग्री सेल्सियस पर 5 मिनट के लिए प्रीहीट करें। इसके बाद केक को 170 डिग्री सेल्सियस पर करीब 35 से 40 मिनट तक बेक करें।

स्टेप 9. केक को ठंडा करें
केक बेक होने के बाद इसे पूरी तरह ठंडा होने दें। इसके बाद इसे टिन से निकालकर बटर पेपर हटा दें। अब केक को मनचाहे आकार में काटें और जन्माष्टमी के अवसर पर परिवार के साथ इसका आनंद लें।

डिस्क्लेमर: यह केक पारंपरिक भोग का विकल्प नहीं है। इसे पंचामृत में इस्तेमाल होने वाली सामग्री से तैयार केक के रूप में ही लें। आप चाहें तो इसे भोग के रूप में भी इस्तेमाल कर सकते हैं।