
जन्माष्टमी के लिए Krishna Look For Boys (file photo) image credit instagram/pratham__diaries
Krishna Look For Kids: जन्माष्टमी आते ही मंदिर और घर को सजाने के साथ ही घर के छोटे बच्चों को भगवान श्रीकृष्ण के बाल रूप में सजाना माता पिता पसंद करते है। ऐसे में अगर आपका बच्चा भी इस साल स्कूल के कार्यक्रम में बाल गोपाल बनने वाला है, तो आप उसे बड़ी आसानी से यहां बताए गए तरीके से तैयार कर सकती हैं। आइए जानते हैं कैसे।
स्टेप 1: कान्हा का लुक शुरू करने से पहले बच्चे के चेहरे को सिर्फ पानी या फेस वॉश से साफ करके उसकी त्वचा के हिसाब से हल्का मॉइस्चराइजर लगाएं।
स्टेप 2: कान्हा के रूप में बच्चे को तैयार करने के लिए माथे पर छोटा सा पारंपरिक तिलक लगाया जाता है। इसके लिए आप चंदन का तिलक इस्तेमाल कर सकते है।
स्टेप 3: कृष्ण लुक में सबसे ज्यादा ध्यान बालों पर दिया जाता है। इसलिए बच्चे के बालों को सलीके से कंघी करके सेट करें। अगर बाल लंबे हैं तो उन्हें आगे से बांध दें और छोटे बालों को सिंपल तरीके से सेट करें। इसके बाद बालों में एक सुंदर मोर पंख लगाएं।
स्टेप 4: बाल गोपाल लुक के लिए पीले रंग की या हल्की डिजाइन वाली धोती अच्छी रहेगी। इसके लिए आप बाजार में मिलने वाली धोती या दुपट्टे का भी इस्तेमाल कर सकती हैं। इसके साथ छोटा सा पटका या अंगवस्त्र पहनाएं। कपड़े चुनते समय इस बात का ध्यान रखें कि वे बच्चे को परेशान न करें और वह आराम से चल सके।
स्टेप 5: कान्हा के लुक में गले की माला काफी सुंदर लगती है। बच्चे के लिए हल्की फूलों की माला या मुलायम सजावटी माला भी आप इस्तेमाल कर सकती है। बहुत भारी हार या ऐसी ज्वेलरी से बचें, जिससे बच्चे को परेशानी हो।
स्टेप 6: अगर आप लुक को थोड़ा और पारंपरिक बनाना चाहती हैं तो बच्चे को कड़े, बाजूबंद और पायल भी पहना सकती है। हालांकि बच्चों के लिए हमेशा हल्की और आरामदायक एक्सेसरीज ही चुनें। कोई भी ऐसी चीज न पहनाएं जिससे त्वचा पर खरोंच या चुभन हो।
स्टेप 7: अब बच्चे के हाथ में छोटी सी बांसुरी दें और सिर पर मुकुट पहनाएं। इसके बाद आप चाहें तो पास में छोटी मटकी, फूल या मक्खन की मटकी जैसा सजावटी प्रॉप रखकर फोटोशूट भी कर सकती हैं। इस तरह बच्चे का बाल गोपाल लुक पूरा हो जाएगा।
Updated on:
02 Sept 2026 09:55 am
Published on:
02 Sept 2026 09:46 am
