23 जून 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Shekhar Suman का खूबसूरत सी-फेसिंग घर; सुकून भरा कोना और कई चीजें जो इसे बनाती हैं ‘अनमोल’

Shekhar Suman Home Tour : अभिनेता शेखर सुमन का मुंबई में एक बेहद खूबसूरत 'सी-फेसिंग' घर है। उन्होंने अपने इस घर में बहुत ही खास सीढ़ियां बनवाई हैं। इसके साथ ही, घर में एक कोना ऐसा है जो एक्टर का सबसे पसंदीदा है। आइए, उनके घर के बारे में विस्तार से जानते हैं।

2 min read
Google source verification
Shekhar Suman Vintage Home Decor Ideas, Celebrity Home Interior Design

Shekhar Suman होम टूर| image credit youtube-@pinkvilla

Shekhar Suman Mumbai House: 90 के दशक में 'मूवर्स एंड शेकर्स' और 'देख भाई देख' जैसे शोज से घर-घर में अपनी पहचान बनाने वाले अभिनेता, एंकर और निर्देशक शेखर सुमन आज अपनी मेहनत के दम पर मुंबई में एक बेहद खूबसूरत 'सी-फेसिंग' घर के मालिक हैं। पटना जैसे छोटे शहर से निकलकर मुंबई में अपनी पहचान बनाने वाले शेखर सुमन ने अपने घर का होम टूर वीडियो यूट्यूब चैनल Pinkvilla के साथ शेयर किया है।

एक्टर का घर विंटेज डेकोर, आर्टिस्टिक इंटीरियर्स, एंटीक कलेक्शंस, वॉर्म लाइटिंग और दिल को छू लेने वाली पारिवारिक यादों से सजा है। आज की इस स्टोरी में हम शेखर सुमन के खूबसूरत घर की सबसे खास सीढ़ियों, उनकी फेवरेट जगह और उनकी पत्नी की पसंद के बारे में बताने जा रहे हैं।

सीढ़ियों से जुड़ी अनमोल सीख 

शेखर सुमन के अनुसार आज के दौर में मुंबई जैसे शहरों में घर के अंदर ऐसी सीढ़ियां कम ही दिखती हैं। उन्हें ये सीढ़ियां अपने पटना वाले पुराने घर और पुरानी फिल्मों की याद दिलाती हैं। वे इसे घर की खूबसूरती का सबसे खास हिस्सा मानते हैं। इसलिए एक्टर ने अपने घर की सीढिंयों को बनवाने पर काफी ज्यादा धयान दिया है। सफेद और बेज रंग की डिजाइनर सीढ़ियां देखने में बेहद खूबसूरत दिखती हैं। इसके साथ ही सीढ़ियों का महत्व बताते हुए कहते हैं, "सीढ़ी और अगली पीढ़ी पर हमेशा ध्यान देना चाहिए।" जैसे सीढ़ियां चढ़कर ही हम ऊपर तक पहुंचते हैं, वैसे ही जीवन में भी मेहनत और संघर्ष करके ही हम आगे बढ़ते हैं।

घर का वो कोना जहां मिलता है सुकून 

शेखर सुमन से उनके घर की फेवरेट जगह पूछने पर वो अपने लिविंग एरिया का एक कोना बताते हैं, जहां शेखर सुबह बैठकर अपनी यादों, बीते कल और आने वाले कल के बारे में सोचते हैं। उस कोने में बैठकर उन्हें अपने उन दिनों की याद आती है जब उनके पास कुछ नहीं था, बस एक छोटी सी मोटरसाइकिल थी। वे कहते हैं कि आज जो कुछ भी उनके पास है, अपनी मेहनत से बनाया है। वे मानते हैं कि हमें रोज अपने घर का शुक्रिया अदा करना चाहिए, क्योंकि वही तो है जो हमें सुख-दुख में संभाले रखता है।

घर की सजावट और पत्नी का साथ

शेखर सुमन का घर बेहद शांत और सुकून देने वाला फ्लोरल थीम पर बेस्ड है। घर की सजावट में उनकी पत्नी अलका की पसंद साफ झलकती है, जिन्हें फूलों से बहुत लगाव है। दिलचस्प बात यह है कि उन्होंने और उनकी पत्नी ने मिलकर अपनी पसंद से यह घर सजाया है। पत्नी की पसंद के बारे में बताते हुए कहते हैं कि जो उन्हें पसंद है, वही मुझे भी पसंद है क्योंकि मैं अपनी पत्नी से बेहद प्यार करता हूं।