23 जून 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

मानसून 2026 में राजस्थान की उदयपुर, माउंट आबू, जैसी ये 5 जगहें घूमिए, कपल्स के लिए परफेक्ट 

Rajasthan Monsoon Tourism: मानसून 2026 में कपल्स राजस्थान के उदयपुर, माउंट आबू, जयपुर, रणथंभौर और बांसवाड़ा जैसी पांच जगहों को एक्सप्लोर करके अपने ट्रिप को यादगार बना सकते हैं।

2 min read
Google source verification
Monsoon Trip In Rajasthan, Romantic Destinations In Rajasthan

Monsoon 2026 के लिए 5 Travel Guide| image credit instagram-rajujangidofficial-travelwithpawann

Best Places To Visit In Rajasthan: राजस्थान को ज्यादातर लोग रेगिस्तान की तपती गर्मी और चिलचिलाती शरीर जला देने वाली धूप के लिए जानते हैं। लेकिन मानसून के दिनों में राजस्थान हरियाली से भर जाने के साथ ही देखने में काफी खूबसूरत हो जाता है। ऐसे में अगर आप जल्द अपने पार्टनर के साथ कहीं घूमने जाने का सोच रहे हैं तो यहां बताए गए 5 का ट्रिप प्लान कर सकते हैं। आइए जानते हैं इन जगहों के बारे में विस्तार से।

झीलों की नगरी Udaipur का करें ट्रिप प्लान

अगर आपकी शादी हुई है और आपको बाहर जाने के लिए ज्यादा दिन की छुट्टियां नहीं मिल रही हैं और आप दिल्ली या दिल्ली के आसपास रहते हैं तो आप राजस्थान की झीलों की नगरी कही जाने वाली उदयपुर घूमने जा सकते हैं। मानसून के दौरान उदयपुर की खूबसूरती देखने लायक होती है। यहां आप पिछोला झील, फतेह सागर झील, उदयसागर झील, सिटी पैलेस, सज्जनगढ़ पैलेस, सहेलियों की बाड़ी, गुलाब बाग और दूध तलाई जैसी जगहों को एक्सप्लोर करने के साथ ही ड्राइविंग और ट्रेकिंग का लुफ्त उठाने के लिए मराई घाट, अरावली हिल्स और जयसमंद झील घूमने जा सकते हैं।

पहाड़ों की रानी Mount Abu में कराएं फोटोशूट 

अरावली की पहाड़ियों में बसे माउंट आबू अपनी प्राकृतिक सुंदरता के साथ ही प्राचीन मंदिरों के लिए भी प्रसिद्ध है। यहां घूमने के लिए नक्की झील, दिलवाड़ा जैन मंदिर, गुरु शिखर और सनसेट पॉइंट जैसे एक से बढ़कर एक बेहतरीन जगहें हैं। यह जगह पार्टनर के साथ क्वालिटी टाइम बिताने के साथ ही प्री-वेडिंग फोटोशूट करने के लिए भी बेस्ट है।

Pink City में एक्सप्लोर करने के साथ करें शॉपिंग

दिल्ली के आसपास रहने वाले लोगों के लिए पिंक सिटी कही जाने वाली जयपुर फेवरेट जगहों में से एक है, जिसकी खूबसूरती बारिश के दिनों में काफी ज्यादा बढ़ जाती है। ऐसे में अगर आपकी पार्टनर को शॉपिंग करने का शौक है और आपको घूमने का, तो आप जयपुर घूमने का प्लान बना सकते हैं।

प्रकृति की गोद में समय बिताने के लिए जाएं Ranthambore

अगर आपको या आपके पार्टनर को नेचर के साथ समय बिताना पसंद है या आप शहर की भीड़ से दूर कुछ सुकून में क्वालिटी टाइम बिताने का सोच रहे हैं तो आप रणथंभौर का प्लान कर सकते हैं। टाइगर रिजर्व के तौर पर मशहूर रणथंभौर का इलाका बारिश में पूरी तरह हरा-भरा हो जाता है, जो देखने में बेहद खूबसूरत लगता है। लेकिन ध्यान दें, ज्यादा बारिश होने पर यहां पर सफारी बंद कर दी जाती है। ऐसे में अपना ट्रिप प्लान करने से पहले इनकी ऑफिशियल टूरिज्म वेबसाइट से चेक करने के बाद ही प्लान बनाएं।

राजस्थान का चेरापूंजी Banswara को करें एक्सप्लोर 

अगर आपको बारिश पसंद है और आप दिल्ली से ज्यादा दूर नहीं जाना चाहते हैं तो आप बांसवाड़ा का ट्रिप प्लान करने का सोच सकते हैं। इस जगह को '100 द्वीपों का शहर' भी कहा जाता है और इसे राजस्थान का चेरापूंजी भी कहा जाता है। मानसून के दिनों में बांसवाड़ा की झीलें और टापू हरियाली से भर जाते हैं जो देखने में एकदम स्वर्ग जैसा लगते हैं।