8 जून 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

बच्चों का कॉन्फिडेंस बढ़ाने के लिए अपनाएं ये 5 स्मार्ट Parenting Tips

How To Boost Confidence In Kids: अगर आप अपने बच्चे का कॉन्फिडेंस बढ़ाना चाहते हैं, लेकिन समझ नहीं आ रहा कि कैसे बढ़ाएं, तो आप यहां दी गई 5 छोटी-छोटी लेकिन जरूरी बातों को अपने डेली रूटीन में शामिल करके इसे बढ़ा सकते हैं।

2 min read
Google source verification
5 Effective Parenting Tips For Children, How To Boost Confidence In Kids

बच्चों का आत्मविश्वास कैसे बढ़ाएं | (representative image)| image credit gemini

5 Effective Parenting Tips For Children: आज के समय में बच्चों के लिए सिर्फ पढ़ाई या टैलेंट ही नहीं, बल्कि कॉन्फिडेंस और कम्युनिकेशन स्किल्स भी बेहद जरूरी हो गए हैं। कई बच्चे अच्छे होने के बावजूद लोगों से बात करने, अपनी राय रखने या नई जगहों पर खुद को एक्सप्रेस करने में झिझक महसूस करते हैं। ऐसे में पैरेंट्स अगर बचपन से ही कुछ छोटी-छोटी आदतें बच्चों में विकसित करें, तो उनका आत्मविश्वास काफी मजबूत हो सकता है। आइए जानते हैं 5 आसान Parenting Tips, जो बच्चों का आत्मविश्वास मजबूत करने में मदद कर सकते हैं।

मैप या गाड़ी में रास्ता ढूंढने में मदद मांगे

बच्चों को अक्सर लोग मोबाइल इसलिए नहीं देते हैं कि वे बिगड़ जाएंगे, लेकिन जब आप बाहर जा रहे हों, तो उन्हें रास्ता और जगह याद कराने के साथ ही गलत रास्ता चुनने से बचने और भटकने से बचने में भी मदद मिलती है। इसलिए जब आप गाड़ी में कहीं जा रहे हों, तो बच्चों को रास्ता बताने के लिए मोबाइल में मैप देखने के साथ ही लैंडमार्क देखने और याद करना सिखाएं।

रेस्टोरेंट या होटल में खुद ऑर्डर करने दें

ज्यादातर पैरेंट्स बच्चों को इसलिए कुछ ऑर्डर नहीं करने देते कि वे ज्यादा या गलत खाना ऑर्डर कर देंगे। लेकिन अगर आप बच्चों को ऑर्डर करने को कहेंगे, तो इससे उनका आत्मविश्वास मजबूत करने के साथ ही बातचीत करने का अनुभव और क्या ऑर्डर करना है, क्या नहीं, इससे जुड़ी उनकी जिम्मेदारियों का भी अनुभव होगा, जिससे वे आगे ऐसी गलती नहीं करेंगे। साथ ही, आगे से किसी से बात करने या कुछ ऑर्डर करने में वे झिझक महसूस नहीं करेंगे।

बच्चों से भी राय लेना है जरूरी

अक्सर "तुम बच्चे हो, तुम क्या समझोगे" यह बोलकर बच्चे की राय लेने से ज्यादातर पैरेंट्स मना कर देते हैं। लेकिन बच्चों का आत्मविश्वास मजबूत करने के लिए यह बेहद जरूरी है कि आप उनकी भी राय लें। इससे बच्चों को एहसास होता है कि वे सिचुएशन को हैंडल कर सकते हैं। याद रखें, कॉन्फिडेंस गलतियां करने और उनसे सीखने से आता है, न कि उन्हें उनसे दूर रखने से।

लोगों से खुद मिलवाएं और जान-पहचान बढ़ाएं

नए लोगों से दूर रहने और बात न करने की सलाह ज्यादातर पैरेंट्स बच्चों को देते रहते हैं, जिससे आगे चलकर उन्हें बात करने में झिझक होती है। ऐसे में आप बच्चों का आत्मविश्वास मजबूत करने के लिए खुद उन्हें नए लोगों से मिलाएं और बात करने के लिए प्रोत्साहित करें। इससे न सिर्फ उनका कॉन्फिडेंस बढ़ेगा, बल्कि बात करने की झिझक भी कम होगी। इसके साथ ही, उन्हें सही और गलत इंसान में फर्क करना भी सिखाएं।

बच्चों से भी कुछ नया सीखें

अक्सर बच्चा समझकर बच्चों की अच्छी बातों को भी इग्नोर कर दिया जाता है। लेकिन ऐसा नहीं करना चाहिए। भले ही आपको सब पता हो, लेकिन कभी-कभी बच्चे से कुछ सीखना चाहिए। ऐसा करने से उनका कॉन्फिडेंस लेवल काफी बढ़ जाता है और उनकी कम्युनिकेशन स्किल्स भी बेहतर होती हैं।