Cranberry Juice Prevents UTI: यूरिनरी ट्रैक्ट इन्फेक्शन यानी यूटीआई एक बैक्टीरियल इन्फेक्शन है जो ब्लैडर, किडनी और यूरेथरा में होता है। महिलाओं में यूरिनरी ट्रैक्ट इंफेक्शन (यूटीआई) होना आम बात है। खासकर गर्मी और बारिश के मौसम में कई कारणों से यूटीआई के होने की संभावना ज़्यादा हो जाती है। इन सीजन में पानी कम पीने से डिहाइड्रेशन होता है और इससे हमारे ब्लैडर में तकलीफ होती है जो बाद में इन्फेक्शन को जनम देती है। नमी और ह्यूमिडिटी के कारण हमारे यूरिनरी ट्रैक्ट में .बैक्टीरिया पनप सकता है जिससे यूटीआई की शिकायत और बढ़ जाती है। इसके अलावा कई लोगों को डॉक्टर के बताये एंटीबायोटिक क्रीम का उपयोग करना पड़ता है और इसके ज़्यादा इस्तेमाल करने की वजह से बैक्टीरियल रेसिस्टेंट होता है। हाइड्रेटेड रहना उपचार में शामिल है लेकिन कई बार यह भी काम नहीं करता। अब, ऑस्ट्रेलियन ब्रॉडकास्टिंग कॉर्पोरेशन में पब्लिश्ड एक स्टडी में पाया गया है कि क्रैनबेरी जूस (बिना कुछ मीठा ऐड किये ) पीने से यूटीआई विकसित होने से पहले ही रोका जा सकता है।