7 नवंबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

CG Naxal Encounter: 13 महीने 282 नक्सली ढेर, CM साय ने कहा- नक्सलियों की मांद में घुसकर कर रहे खात्मा

CG Naxal Encounter: छत्तीसगढ़ से नक्सलियों के खिलाफ एक और बड़ा ऑपरेशन बीजापुर में जारी है। अभी तक 31 नक्सलियों को मार गिराया है वहीं मुठभेड़ जारी है। देर शाम तक मौत के आंकड़े और बढ़ सकते है..
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

बीजापुर

•

image

Chandu Nirmalkar

•

Updated: 10 Feb 2025, 12:19 PM IST

CG Naxal Encounter
CG Naxal Encounter: प्रतीकात्मक फोटो (photo-patrika)

CG Naxal Encounter: त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव से ठीक पहले बीजापुर के नेशनल पार्क इलाके में पुलिस व नक्सलियों के बीच बड़ी मुठभेड़ हुई है। पुलिस सुरक्षा बल ने छत्तीसगढ़-महाराष्ट्र बॉर्डर पर 31 नक्सलियों को मार गिराया है। वहीं दो जवान बलिदान और दो जवान घायल भी हुए हैं। घायल जवानों को निकालने के लिए जगदलपुर से एमआई-17 हेलीकॉप्टर रवाना किया गया है। बस्तर संभाग के आईजीपी सुंदर राज ने एनकाउंटर की पुष्टि की है। मारे गए नक्सलियों की संख्या बढ़ भी सकती है। फिलहाल मुठभेड़ अब भी जारी है।

9 Feb 2025, 4:57 PM IST

CG Naxal Encounter: सीएम साय ने कहा "गनतंत्र से गणतंत्र"

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने कहा कि "गनतंत्र से गणतंत्र" बीजापुर जिले के नेशनल पार्क क्षेत्र में सुरक्षाबलों की नक्सलियों के साथ हुई मुठभेड़ में अब तक 31 नक्सलियों के मारे जाने की खबर है। सुरक्षाबल के जवान नक्सलियों की मांद में घुसकर उसका खात्मा कर रहे हैं। जवानों को मिली यह कामयाबी सराहनीय है, उनकी बहादुरी को नमन करता हूँ।

मुठभेड़ में 2 जवान शहीद एवं 2 जवान के घायल होने की भी दुःखद खबर प्राप्त हुई है। ईश्वर से शहीद जवानों की आत्मा की शांति और शोक संतप्त परिजनों को संबल प्रदान करने व घायल जवानों के जल्द से जल्द स्वस्थ होने की प्रार्थना करता हूं।

हमारी डबल इंजन की सरकार में प्रदेश में अब तक तेरह महीनों में 282 नक्सली मारे जा चुके हैं, 1033 नक्सलियों को गिरफ्तार किया गया है और 925 नक्सलियों ने आत्मसमर्पण किया है।

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी एवं केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह जी के नेतृत्व में मार्च 2026 तक हमारा प्रदेश नक्सलवाद मुक्त होकर रहेगा। इस दिशा में सुरक्षाबल के जवान निरंतर सफलता हासिल कर लक्ष्य की ओर तेजी से आगे बढ़ रहे हैं।

9 Feb 2025, 3:44 PM IST

CG Naxal Encounter: गृहमंत्री शाह ने कहा- जड़ से खत्म कर देंगे नक्सलवाद को

बीजापुर में जारी मुठभेड़ को लेेकर एक और खबर सामने आ रही है। खबर है कि सुरक्षाबलों ने मारे गए 31 नक्सलियों के शव बरामद कर लिए गए हैं। इधर बीजापुर मुठभेड़ को लेकर गृहमंत्री अमित शाह का बयान सामने आया है। एक्स पर गृहमंत्री ने लिखा कि नक्सल मुक्त भारत बनाने की दिशा में सुरक्षा बलों ने छत्तीसगढ़ के बीजापुर में बड़ी सफलता हासिल की है। इस ऑपरेशन में 31 नक्सलियों को ढेर करने के साथ ही भारी मात्रा में हथियार और विस्फोटक सामग्री भी बरामद की गयी है। मानवता विरोधी नक्सलवाद को समाप्त करने में आज हमने अपने दो बहादुर जवानों को खोया है। यह देश इन वीरों का सदा ऋणी रहेगा। शहीद जवानों के परिजनों के प्रति भावपूर्ण संवेदनाएँ व्यक्त करता हूँ। साथ ही पुनः यह संकल्प दोहराता हूँ कि 31 मार्च 2026 से पहले हम देश से नक्सलवाद को जड़ से समाप्त कर देंगे, ताकि देश के किसी भी नागरिक को इसके कारण अपनी जान न गँवानी पड़े।

9 Feb 2025, 2:50 PM IST

CG Naxal Encounter: 2 जवान शहीद, दो घायल

बस्तर आईजी पी सुंदरराज ने कहा, "जिला बीजापुर के राष्ट्रीय उद्यान क्षेत्र के अंतर्गत एक मुठभेड़ में 31 नक्सली मारे गए हैं। दो जवान घायल हुए हैं और उन्हें इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया है, दोनों खतरे से बाहर हैं। 2 जवान शहीद हो गए। सर्च ऑपरेशन जारी है।"

9 Feb 2025, 2:45 PM IST

CG Naxal Encounter : 650 से ज्यादा जवानों ने लॉन्च किया ऑपरेशन: डिप्टी सीएम विजय शर्मा

छत्तीसगढ़ के उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा ने बीजापुर मुठभेड़ पर कहा कि "बीजापुर के नेशनल पार्क इलाके में कई कैंपों से 650 से ज्यादा जवानों ने ऑपरेशन लॉन्च किया, कई दिनों तक ऑपरेशन चला, जिसके बाद आज 31 नक्सलियों के मारे जाने की खबर है। उनके पास से AK-47, INSAS, BGL लॉन्चर और बड़े हथियार बरामद हुए हैं, इस घटना में हमारे 2 जवान शहीद हो गए और 2 जवान घायल हुए हैं जिन्हें एयरलिफ्ट किया गया है..."

9 Feb 2025, 2:23 PM IST

CG Naxal Encounter : नक्सलवाद के खात्मे की ओर छत्तीसगढ़!: मंत्री रामविचार नेताम

कैबिनेट मंत्री रामविचार नेताम ने कहा कि मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व और भाजपा की नक्सलवाद पर जीरो टॉलरेंस नीति का प्रभाव साफ दिख रहा है। सुरक्षा बलों के अदम्य साहस से नक्सलवाद अब अपनी अंतिम सांसें गिन रहा है। इसी का परिणाम है कि बीजापुर में बड़ी सफलता मिली है। सुरक्षा बलों ने मुठभेड़ में 12 नक्सलियों को ढेर कर नक्सलवाद को खत्म करने में बड़ी उपलब्धि हासिल की। कोटि-कोटि अभिनंदन! इस वीरता और समर्पण के लिए सुरक्षा बलों के जांबाज जवानों को शत-शत नमन!

9 Feb 2025, 2:04 PM IST

CG Naxal Encounter: मुख्यमंत्री ने कहा- 2026 तक हमारा प्रदेश नक्सलवाद मुक्त होकर रहेगा

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने एक्स पर लिखा कि बीजापुर जिले के नेशनल पार्क क्षेत्र में सुरक्षाबलों की नक्सलियों के साथ हुई मुठभेड़ में अब तक 12 नक्सलियों के मारे जाने की खबर है। मुठभेड़ में 2 जवान शहीद एवं 2 जवान के घायल होने की भी दुःखद खबर प्राप्त हुई है।

जवानों का बलिदान व्यर्थ नहीं जाएगा। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी एवं केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के नेतृत्व में मार्च 2026 तक हमारा प्रदेश नक्सलवाद मुक्त होकर रहेगा। इस दिशा में सुरक्षाबल के जवान निरंतर सफलता हासिल कर लक्ष्य की ओर तेजी से आगे बढ़ रहे हैं। देश-प्रदेश में कैंसर रूपी नक्सलवाद का अंत तय है। ईश्वर से शहीद जवानों की आत्मा की शांति और शोक संतप्त परिजनों को संबल प्रदान करने व घायल जवानों के जल्द से जल्द स्वस्थ होने की प्रार्थना करता हूं।

9 Feb 2025, 1:57 PM IST

Naxal Encounter: भारी मात्रा में हथियार बरामद

नेशनल पार्क मुठभेड़ में अब तक 12 वर्दीधारी नक्सलियों के शव बरामद किए गए है। मुठभेड़ स्थल से भारी मात्रा में हथियार & विस्फोटक पदार्थ बरामद हुआ। मृत नक्सलियों की पहचान की जा रही है। वहीं मुठभेड़ में दोनो घायल जवान की हालत खतरे से बाहर है और उसे हायर सेंटर में बेहतर इलाज के लिए रिफर कर दिया गया है। अतिरिक्त बल को Re-enforcement के लिए भेजा गया। मुठभेड़ स्थल पर सर्च अभियान लगातार जारी है।

9 Feb 2025, 1:51 PM IST

CG Naxal Encounter : बस्तर IG सुंदरराज पी ने दी जानकारी

बस्तर IG सुंदरराज पी ने बताया कि माओवादियों की मौजूदगी की सूचना मिली थी, जिसके बाद फोर्स को मौके के लिए निकाला गया था। इसी बीच 9 फरवरी की सुबह नक्सलियों ने जवानों पर फायरिंग शुरू कर दी। जवानों ने भी इसका मुंहतोड़ जवाब दिया। घंटों चली इस मुठभेड़ में अब तक 31 नक्सली मारे गए हैं। वहीं DIG कमलोचन कश्यप ने कहा कि, अभी जवानों से संपर्क नहीं हो पा रहा है। बड़ा ऑपरेशन है। संख्या स्पष्ट नहीं बता सकते, लेकिन इतना है कि नक्सलियों को बड़ा नुकसान हुआ है। नक्सलियों की मौत की संख्या बढ़ने की संभावना है।