29 अक्टूबर 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

यूपी के 3 शहरों में सड़क दुर्घटना से 10 लोगों की मौत, 7 लोग गंभीर रूप से घायल

UP Accident News: सूबे के देवरिया, गोरखपुर, और बांदा के सड़क हादसा में कई जिंदगियां ख़त्म हो गई, तो वही दूसरी तरफ कई लोगों ने अपनों को हमेशा के लिए खो दिया। सड़क दुर्घटना में अब तक 10 लोगों की मौत हो गई वही 7 लोग गंभीर रूप से घायल हैं।  
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

लखनऊ

•

image

Aniket Gupta

•

Updated: 22 May 2023, 4:35 PM IST

UP Accident News

UP Accident News: आज सोमवार को उत्तर प्रदेश के अलग-अलग जगहों से सड़क दुर्घटना के कई मामले सामने आए हैं, सूबे के देवरिया, गोरखपुर, और बांदा के सड़क हादसा में कई जिंदगियां ख़त्म हो गई, तो वही दूसरी तरफ कई लोगों ने अपनों को हमेशा के लिए खो दिया। सड़क दुर्घटना में अब तक 10 लोगों की मौत हो गई वही 7 लोग गंभीर रूप से घायल हैं।

देवरिया में कार-ट्रक की टक्कर
देवरिया के भाटपाररानी थाना क्षेत्र के फुलवरिया चौराहे पर सोमवार की सुबह करीब 10.30 बजे आमने सामने आ रही ट्रक और कार आपस में भिड़ गई। इस एक्सीडेंट में कार में सवार एक ही परिवार की 4 महिला समेत 5 लोगों की मौत हो गई। वहीं 3 लोग घायल हो गए। मौके पर पहुंची पुलिस की टीम ने घायलों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती करवाया। वहीं शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मरने वाले सभी रुद्रपुर निवासी हैं। वह पूजा-अर्चना के लिए बिहार के मैरवा जा रहे थे।

गोरखपुर में वाहन ने दो महिला को मारी टक्कर
गिडा थाना क्षेत्र के अमट्टौरा गांव की दो महिलाएं सोमवार भोर में 4 बजे टहलने निकली थी, अज्ञात वाहन ने दोनों महिलाओं को बेरहमी से रौंद दिया। उन्हें तत्काल मेडिकल ले जाया गया जहां मौके पर एक की मौत हो गई और दूसरे की हालत गंभीर बनी हुई है। हादसे में जिस महिला की मौत हुई वह अपने पीछे 18 साल की बेटी मुस्कान और 15 साल का एक बेटा आदित्य छोड़ गई।

ड्राइवर की झपकी ने ली 4 जान
बांदा में झांसी-मिर्जापुर नेशनल हाइवे पर सोमवार सुबह भीषण सड़क हादसा हो गया। हादसे में चार लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि, 3 लोग इस हादसे में गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना बदौसा थाना क्षेत्र के तुर्रा पुल की है। शादी समारोह से लौट रही बारातियों से भरी तेज रफ्तार बोलेरो कार अनियंत्रित होकर एक पेड़ से जा टकराई हादसे के वक्त कार में 7 लोग सवार थे। गाड़ी के टकराते ही आस-पास के लोगों ने घायलों की मदद करने के साथ पुलिस को सूचना दी। इलाज के दौरान डॉक्टर ने कार ड्राइवर और एक बाराती को मृत घोषित कर दिया। हादसे में गंभीर रुप से घायल बारातियों को जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। लेकिन रास्ते में ही दो अन्य घायल बारातियों ने भी दम तोड़ दिया।