31 अक्टूबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

17 प्राइवेट अस्पतालों में होगा कोविड संक्रमित का इलाज, लिस्ट और फोन नंबर जारी

कोरोना वायरस (Corona Virus) से संक्रमित व्यक्ति का इलाज कराने के लिए अब किसी को भी सिर्फ सरकारी अस्पताल पर निर्भर रहने की जरूरत नहीं है।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

लखनऊ

•

image

Karishma Lalwani

•

Updated: 17 Apr 2021, 9:34 AM IST

17 प्राइवेट अस्पतालों में होगा कोविड संक्रमित का इलाज, लिस्ट और फोन नंबर जारी

17 प्राइवेट अस्पतालों में होगा कोविड संक्रमित का इलाज, लिस्ट और फोन नंबर जारी

लखनऊ. कोरोना वायरस (Corona Virus) से संक्रमित व्यक्ति का इलाज कराने के लिए अब किसी को भी सिर्फ सरकारी अस्पताल पर निर्भर रहने की जरूरत नहीं है। कोरोना का इलाज अब निजी अस्पतालों में भी होगा। आयुष्मान भारत -प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना के अंतर्गत सूचीबद्ध निजी अस्पतालों में भी कोविड संक्रमित का इलाज किया जाएगा। सरकार की तरफ से लखनऊ के 17 निजी अस्पतालों की सूची जारी कर दी गई है, जहां इलाज की सुविधा उपलब्ध हैं।
सूचित किए गए सभी 17 अस्पतालों में जिला प्रशासन व स्वास्थ्य विभाग पीपीईटी किट, ऑक्सीजन, रेमडिसिवर और अन्य जरूरी दवाएं उपलब्ध कराएगा। भर्ती होने वाले मरीज की सूचना लखनऊ में स्थापित इंटीग्रेटेड कमांड एंड कंट्रोल सेंटर में उपलब्ध होगी।

इन निजी अस्पतालों में मिलेगा इलाज

जिलाधिकारी लखनऊ की तरफ से जारी की गई सूची के आधार पर एंडवांस न्यूरो एंड जनरल हॉस्पिटल, एवन हॉस्पिटल, अपोलो मेडिक्स, कैरियर इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंस एंड हॉस्पिटल, फेहमिना हॉस्पिटल एंड ट्रामा सेंटर ब्लड बैंक, ग्रीन सिटी हॉस्पिटल, जेपी हॉस्पिटल, किंग मेडिकल सेंटर, मां चंद्रिका देवी हॉस्पिटल, पूजा हॉस्पिटल एंड मल्टीस्पेशियिलिटी सेंटर, राजधानी हॉस्पिटल, संजीवनी मेडिकल सेंटर, श्रीसाईं लाइफ हॉस्पिटल, वागा हॉस्पिटल, विनायक मेडिकेयर हॉस्पिटल, विनायक ट्रामा सेंटर एंड हॉस्पिटल और सिप्स बर्न हॉस्पिटल में इलाज होगा। इन सभी निजी अस्पतालों में कुल 405 बेडों की व्यवस्था है। जिनमें वेंटिलेटर के 45 और ऑक्सीजन के 360 बेड्स मौजूद हैं।

संपर्क के लिए नंबर

जिला प्रशासन की तरफ से हर अस्पताल के नोडल अफसर का नाम और नंबर भी जारी कर दिया गया है।

एंडवांस न्यूरो एंड जनरल हॉस्पिटल - डॉ. विनोद कुमार- 9415022002

एवन हॉस्पिटल-खुर्रम अतीक रहमानी- 9450374007

अपोलो मेडिक्स.- प्रमित मिश्रा- 8429029801

कैरियर इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंस एंड हॉस्पिटल- कर्नल डॉ. मोहम्मद एजाम-8318527150

फेहमिना हॉस्पिटल एंड ट्रामा सेंटर ब्लड बैंक-सलमान खालिद- 9935672929

ग्रीन सिटी हॉस्पिटल-डॉ. विनीत वर्मा- 8400000784

जेपी हॉस्पिटल- आरवी सिंह- 9554936222

किंग मेडिकल सेंटर-डॉ. अभय सिंह- 9415328915

मां चंद्रिका देवी हॉस्पिटल- गायत्री सिंह- 9415020266

पूजा हॉस्पिटल एंड मल्टीस्पेशियिलिटी सेंटर-आशुतोष पांडेय-9670588871

राजधानी हॉस्पिटल- चंद्र प्रकाश दुबे-9415162686

संजीवनी मेडिकल सेंटर- सुनील कुमार सोनी- 8840466030

श्री साईं लाइफ हॉस्पिटल-योगेश शुक्ला- 9450407843

वागा हॉस्पिटल- संदीप दीक्षित- 9839165078

विनायक मेडिकेयर हॉस्पिटल- डॉ मनीष चंद्र सिंह- 9984735111

ये भी पढ़ें: दो किलोमीटर तक ले जाने के लिए एंबुलेंस कर्मी वसूल रहे मनमाना किराया, कोविड के लिए 15 एंबुलेंस है रिजर्व

ये भी पढ़ें: कोविड संक्रमण के बीच वीकेंड कर्फ्यू का ऐलान, शराब समेत यह दुकानें रहेंगी बंद, जानें क्या है नियम

विनायक ट्रामा सेंटर एंड हॉस्पिटल- अमित नंदन मिश्रा- 9919604383