2 मई 2026,

शनिवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

कैराना-नूरपुर में विपक्षी दलों को सपोर्ट करेगी AAP, आरएलडी ने पीएम को लेकर की ये मांग

कैराना-नूरपुर में विपक्षी दलों को सपोर्ट करेगी AAP, आरएलडी ने पीएम को लेकर की ये मांग

2 min read
Google source verification
aam aadmi party

कैराना-नूरपुर में विपक्षी दलों को सपोर्ट करेगी AAP, आरएलडी ने पीएम को लेकर की ये मांग

लखनऊ. बीजेपी के खिलाफ तैयार हो रहे महागठबंधन को आम आदमी पार्टी भी समर्थन कर रही है। मंगलवार को पार्टी की ओर से घोषणा की गई कि यूपी में कैराना व नूरपुर उपचुनाव में वह सपा-आरएलडी को समर्थन देगी। पार्टी के यूपी प्रभारी व सांसद संजय सिंह ने ये घोषणा की।

बता दें कि 28 मई को यूपी में कैराना लोकसभा सीट और नूरपुर विधानसभा सीट के लिए मतदान होना है। इन उपचुनावों को ‘बीजेपी बनाम विपक्षी एकजुटता’ के चुनावी संग्राम के तौर पर देखा जा रहा है। विपक्षी एकजुटता को और धार देने के लिए आम आदमी पार्टी (आप) ने भी कैराना और नूरपुर में विपक्षी उम्मीदवारों को समर्थन देने का ऐलान किया।

कैराना में बीजेपी की उम्मीदवार मृगांका सिंह के मुकाबले विपक्ष ने अपने साझा उम्मीदवार के तौर पर तब्बसुम हसन को मैदान में उतारा है। वहीं राष्ट्रीय लोक दल के चुनाव चिह्न के साथ चुनाव लड़ रहीं तब्बसुम हसन को समाजवादी पार्टी , बहुजन समाज पार्टी और कांग्रेस का भी समर्थन हासिल है।नूरपुर विधानसभा सीट के लिए बीजेपी उम्मीदवार अवनि सिंह का मुकाबला समाजवादी पार्टी उम्मीदवार नईम-उल-हसन से है।

पीएम के कार्यक्रम पर रोक की मांग

राष्ट्रीय लोक दल के राष्ट्रीय प्रवक्ता अनिल दुबे ने27 मई को बागपत में प्रधानमंत्री मोदी की प्रस्तावित जनसभा व उनके द्वारा किये जाने वाले ईस्टर्न पेरीफेरल एक्सप्रेस वे के उदघाटन व उक्त जनसभा में की जाने वाली घोषणाओं पर आएलडी ने तत्काल रोक लगाने की मांग की है।प्रदेश के मुख्य निर्वाचन अधिकारी को दिये गये ज्ञापन में पार्टी के राष्ट्रीय प्रवक्ता अनिल दुबे ने कहा कि 28 मई को कैराना लोकसभा का उपचुनाव होना है और कैराना लोकसभा
क्षेत्र बागपत से सटा हुआ है।

उपरोक्त मार्ग का उदघाटन की तिथि व स्थान अपरोक्ष रूप से कैराना उपचुनाव को प्रभावित करने की दृष्टि से रखा गया
है। ऐसे में कैराना लोक सभा उप चुनाव प्रभावित हो सकता है।उन्होंने मुख्य निर्वाचन अधिकारी से कैराना लोक सभा से सटे बागपत जनपद में प्रस्तावित प्रधानमंत्री की जनसभा व उदघाटन कार्यक्रम व उसमें होनेवाली घोषणाओं पर तत्काल रोक लगाने की मांग की।