राजपाल यादव ने 10 जून 2003 को राधा से दूसरी शादी की थी। दोनों की हनी नाम की बेटी भी है । राजपाल 'हीरो' फिल्म की शूटिंग के लिए कनाडा गए थे, जहां कॉमन फ्रेंड प्रवीण डबस के जरिए उनकी राधा से मुलाकात हुई थी। कनाडा में जन्मीं राधा को राजपाल पहली नजर में ही पसंद आ गए थे। दोनों की हाइट में दो इंच का मामूली फर्क है, इसके बावजूद दोनों की बॉन्डिंग बेहतरीन है। राधा के मुताबिक, "मैं जब पहली बार मुंबई पहुंची थी, तब राजपाल मुझे अपने घर लेकर गए थे। उन्होंने मुझे सरप्राइज देने के लिए घर का इंटीरियर उसी होटल की तरह करवाया था, जैसा कि कनाडा के उस होटल जैसा था, जहां हम पहली बार मिले थे।