27 अक्टूबर 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

दो के सात बच्चे तो 37 के सिर्फ दो और 44 उम्मीदवार ग्रेजुएट भी नहीं कर पाए

पहले चरण के उम्मीदवार-
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

लखनऊ

•

image

Anil Ankur

•

Updated: 8 Apr 2019, 12:55 PM IST

school child

ADR report- Loksabha candidates have 7 children and some have single

लखनऊ। लोकसभा के पहले चरण के चुनाव की यूपी की 8 सीटों में 96 प्रत्याशी मैदान में हैं। इनमें से सात उम्मीदवार ऐसे हैं जिनके एक-एक बच्चा है और दो उम्मीदवार हैं ऐसे हैं जिनके सात-सात बच्चे हैं। इसी प्रकार 42 उम्मीदवार ऐसे हैं, जो सिर्फ 8 वीं से 12 वीं तक पढ़े हैं। 44 प्रत्याशी ग्रैजुएट तक नहीं कर पाए हैं। दो निरक्षर भी शामिल हैं। यूपी इलेक्शन वॉच-एडीआर ने अपनी रिपोर्ट मे यह खुलासा किया है। रिपोर्ट के मुताबिक दो उम्मीदवार ऐसे हैं जो अनपढ़ हैं। वहीं 5 सिर्फ साक्षर हैं। वहीं पोस्ट ग्रैजुएट प्रत्याशियों की संख्या 17 है।

जानिए किसके कितने हैं बच्चे

एडीआर ने अपनी रिपोर्ट में बताया है कि इस चुनाव में सात ऐसे हैं जिनके एक-एक बच्चा है। 37 ऐसे उम्मीदवार हैं जिनके दो-दो बच्चे हैं। 29 ऐसे हैं जिनके तीन बच्चे हैं। 21 उम्मीदवारों के चार बच्चे हैं जबकि दो उम्मीदवार ऐसे हैं जिनके सात-सात बच्चे हैं।

56 एसे उम्मीदवार जिनकी उम्र 25 -50 साल के बीच

पहले चरण के 96 उम्मीदवारों में से 56 ऐसे हैं, जिनकी उम्र 25 से 50 साल के बीच है। वहीं 39 ऐसे उम्मीदवार हैं जिनकी उम्र 51 से 80 साल के बीच है। एडीआर के मुताबिक 25 से 30 साल के बीच के 5 प्रत्याशी हैं। 31 से 40 साल की उम्र के बीच 18, 41 से 50 के बीच 33, 51-60 के बीच 20, 61-70 के बीच 17 और 71 से 80 साल के बीच 2 प्रत्याशी मैदान में हैं।


ये हैं पहले चरण के पैसे वाले उम्मीदवार

जारी रिपोर्ट में कहा गया है कि पहले चरण में पैसे वाले उम्मीदवारों में -मलूक नागर -249 करोड़ रुपये, डॉ. महेश शर्मा 47 करोड़ रुपये, जयंत चौधरी 27 करोड़ रुपये, अजित सिंह 16 करोड़ रुपये, योगेश दहिया14 करोड़ रुपये, सुरेश बंसल 13करोड, नसीमुद्दीन सिद्दीकी 13 करोड़ रुपये, हरेन्द्र अग्रवाल11 करोड़ रुपये, अरविंद कुमार सिंह 9 करोड़ रुपये और जितेन्द्र सिंह 9 करोड़ रुपये की माली हालत के मालिक हैं।

कौन कितना है पढ़ा लिखा

एडीआर ने अपनी रिपोर्ट में बताया है कि पहले चरण में निरक्षर-2, 5 वीं तक पढ़े-3, 8 वीं-10, 10 वीं- 17, 12 वीं-12, ग्रैजुएट-18, ग्रैजुएट प्रफेशनल-7, पोस्ट ग्रैजुएट-17 उम्मीदवार मैदान में हैं।

बड़ी खबरें

View All

लखनऊ

उत्तर प्रदेश

ट्रेंडिंग