नामी गिरामी कम्पनी के पार्लर ही नहीं लोकल पार्लर भी महंगे हो रहे हैं.पार्लर में हेयर कलर, फेस पैक, मसाज, फेस मसाज, फेशियल जैसी सुविधाएं महँगी हो गई हैं. आज कल फैशन के दौर में लड़के लड़कियों के बीच बाल रंगने का चलन बढ़ गया है. पहले यह केवल अपने सफ़ेद बालों को रंगने के लिए था लेकिन अब यह फैशन सिंबल बन गया है. अब इस शौक को पूरा करने के लिए पहले के मुकाबले अधिक खर्च हो रहा है. जीएसटी के बाद कॉस्मेटिक उत्पादों पर 28 फ़ीसदी की बढ़ोतरी हुई है. इतना ही नहीं कई कंपनियों ने अपने उत्पादों के दाम 8 से 10 फ़ीसदी बढ़ा दिया गया है.