31 अक्टूबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

एक-एक कर मायावती का साथ छोड़ रहे बीएसपी नेता, रितेश पांडे के बाद अब इस नेता पर अटकलें तेज!

Lok Sabha Election 2024: आज यानी रविवार को रितेश पांडेय ने बसपा का दामन छोड़ भाजपा ज्वाईन कर लिया। और अब यह कयास लगाए जा रहे हैं कि जौनपुर लोकसभा सीट से बसपा सांसद श्याम सिंह यादव कांग्रेस में शामिल हो सकते हैं।  
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

लखनऊ

•

image

Aniket Gupta

•

Updated: 25 Feb 2024, 4:35 PM IST

lok_sabha_election_2024.png

Lok Sabha Election 2024

Lok Sabha Election 2024: लोकसभा चुनाव से पहले बसपा को एक और बड़ा झटका लग सकता है। आज यानी रविवार को रितेश पांडेय ने बसपा का दामन छोड़ भाजपा ज्वाईन कर लिया। और अब यह कयास लगाए जा रहे हैं कि जौनपुर लोकसभा सीट से बसपा सांसद श्याम सिंह यादव कांग्रेस में शामिल हो सकते हैं। ऐसा इसलिए क्योंकि आज आगरा में श्याम सिंह यादव राहुल गांधी की 'भारत जोड़ो न्याय यात्रा' में शामिल हुए। इससे पहले भी वह संसद के बजट सत्र के दौरान राहुल गांधी से मिले थे। और साथ में ही संसद भवन से राहुल गांधी के साथ उनकी गाड़ी में बैठकर उनके आवास गए थे। हालांकि, इससे पहले भी श्याम सिंह यादव को लेकर यह कयास लगाए जा रहे थे कि वह बीजेपी का दामन थाम सकते हैं। उस समय उन्होंने केंद्रीय बजट और यूपी सरकार के बजट की भी तारीफ की थी।

साल 2022 से ही श्याम सिंह यादव का बसपा से अनबन की खबरें चल रही हैं। और आज जब वह राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा में शामिल हुए तब उन्होंने ये कहा कि देश में सद्भावना को बढ़ावा देने के लिए राहुल गांधी यह भारत जोड़ो न्याय यात्रा निकाल रहे हैं और इस यात्रा का राजनीति से सीधा कोई लेना-देना नहीं है। साथ ही राहुल ने भी यात्रा में शामिल होने के लिए बसपा सांसद श्याम सिंह यादव का आभार जताया।

बता दें, यूपी के अंबेडकर नगर से बसपा सांसद रितेश पांडे ने आज बीजेपी ज्वाइन कर लिया। आज राजधानी दिल्ली में भाजपा कार्यालय में आयोजित एक कार्यक्रम के दौरान यूपी भाजपा प्रभारी बैजयंत पांडा, भूपेंद्र चौधरी और बृजेश पाठक ने रितेश पांडेय का पार्टी में स्वागत किया। बता दें, मायावती की पार्टी बसपा ने 2019 का लोकसभा चुनाव सपा के साथ मिलकर लड़ी थी और कुल 10 सीटें जीती थीं।