29 अक्टूबर 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

अब आगरा लखनऊ एक्सप्रेस-वे पर बिना हेलमेट के नहीं मिलेगी इंट्री, कटेगा चालान

सुरक्षा व्यवस्था को पुख्ता करने के लिए आगरा लखनऊ एक्सप्रेस-वे (Agra Lucknow Expressway) पर बिना हेलमेट के नहीं मिलेगा प्रवेश यूपीडा द्वारा भी लोगों की सुरक्षा व्यवस्था के कड़े इंतजाम के किए जा रहे प्रयास
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

लखनऊ

•

image

Neeraj Patel

•

Updated: 15 Jul 2019, 6:51 PM IST

Agra Lucknow Expressway no entry without helmet

अब आगरा लखनऊ एक्सप्रेस-वे पर बिना हेलमेट के नहीं मिलेगी इंट्री, कटेगा चालान

लखनऊ. अगर आप आगरा लखनऊ एक्सप्रेस-वे (Agra Lucknow Expressway) पर बाइक से यात्रा करने जा रहे हैं तो हेलमेट पहनकर ही जाए। नहीं तो आपका चालान कट सकता है। बढ़ रही दुर्घटनाओं को देखते हुए सुरक्षा व्यवस्था को पुख्ता करने के लिए आगरा लखनऊ एक्सप्रेस-वे पर बिना हेलमेट के दो पहिया वाहन चालक को प्रवेश नहीं दिया जाएगा। जिसके लिए यूपीडा द्वारा भी लोगों की सुरक्षा व्यवस्था के कड़े इंतजाम करने के लगातार प्रयास किए जा रहे।

ये भी पढ़ें - सहकारिता विभाग निभा रहा किसानों की आय वृद्धि मेें महत्वपूर्ण भूमिका

अगर बिना हेलमेट के आगरा लखनऊ एक्सप्रेस-वे (Agra Lucknow Expressway) पर यात्रा करने के लिए जाते हैं तो आपको आगरा लखनऊ एक्सप्रेस-वे पर बिना हेलमेट के प्रवेश नहीं दिया जाएगा। इसके साथ ही योगी सराकार द्वारा इस नियम को कड़ाई से अनुपालन तत्काल सुनिश्चित करने के निर्देश जारी कर दिए गए हैं। अगर आप बिना हेलमेट के आगरा लखनऊ एक्सप्रेस-वे पर जाते हैं तो बिना प्रवेश के साथ ही चालान भी कट सकता है।

ये भी पढ़ें - यूपी के इस थाने में कम उम्र की छात्रा बनी एक दिन की पुलिस इंस्पेक्टर, जानें फिर क्या हुआ

यूपीडा के सीईओ अवनीश कुमार अवस्थी ने बताया कि युवा लोगों की सुखद और सुरक्षित यात्रा हेतु लगातार तत्पर है। इसलिए लखनऊ आगरा एक्सप्रेस-वे (Lucknow Agra Expressway) पर लोगों को होने वाली दुर्घटनाओं से बचने के लिए व्यापक सुरक्षा के इंतजाम किए जा रहे हैं। इसी क्रम में बिना हेलमेट एक्सप्रेस वे पर प्रवेश पर रोक लगा दी गई है। इसलिए