
प्रतीकात्मक तस्वीरष (फोटो सोर्स-ANI)
Air India Express Flight Emergency Landing: लखनऊ में एयर इंडिया एक्सप्रेस की एक फ्लाइट में धुएं का संकेत मिलने के बाद एहतियातन लैंडिंग कराई गई। एयर इंडिया एक्सप्रेस की फ्लाइट IX 1253 वाराणसीसे दिल्ली जा रही थी। इसी दौरान विमान के पिछले कार्गो कंपार्टमेंट में धुएं का संकेत मिला, जिसके बाद विमान को लखनऊ एयरपोर्ट की ओर मोड़ दिया गया।
धुएं का संकेत मिलने के बाद फ्लाइट IX 1253 ने सुबह 8 बजकर 52 मिनट पर लखनऊ एयरपोर्ट पर एहतियाती लैंडिंग की। विमान को सुरक्षित तरीके से एयरपोर्ट पर उतारा गया।
विमान की लैंडिंग के बाद लखनऊ एयरपोर्ट की इमरजेंसी रिस्पॉन्स टीम ने उसका विजुअल इंस्पेक्शन किया। जांच के दौरान विमान में किसी तरह का धुआं दिखाई नहीं दिया। इसके बाद विमान को लखनऊ एयरपोर्ट के स्टैंड पर पार्क कर दिया गया।
विमान के स्टैंड पर पार्क होने के बाद यात्रियों को उतारने की प्रक्रिया सुबह 9 बजकर 2 मिनट पर शुरू की गई। विमान में सवार सभी यात्रियों और क्रू को सुरक्षित उतारा गया।
एयर इंडिया एक्सप्रेस की इस फ्लाइट में कुल 155 यात्री और क्रू सदस्य सवार थे। सभी लोग सुरक्षित हैं। धुएं के संकेत के बाद सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए विमान की लखनऊ में एहतियाती लैंडिंग कराई गई।
शुरुआती जानकारी के मुताबिक, विमान के पिछले कार्गो कंपार्टमेंट में धुएं का संकेत मिलने के बाद सुरक्षा के लिहाज से लैंडिंग कराने का फैसला लिया गया। हालांकि, लखनऊ एयरपोर्ट पर उतरने के बाद किए गए विजुअल इंस्पेक्शन के दौरान किसी तरह का धुआं दिखाई नहीं दिया।
बता दें कि 1 सितंबर को गोवा से दिल्ली के लिए उड़ान भरने वाली IndiGo की एक फ्लाइट में सुबह तकनीकी खराबी की सूचना सामने आई थी। फ्लाइट के एक इंजन में खराबी की जानकारी मिलने के बाद विमान को दिल्ली ले जाने के बजाय वापस गोवा की ओर मोड़ दिया गया। इसके बाद विमान की गोवा के मोपा एयरपोर्ट पर इमरजेंसी लैंडिंग कराई गई। घटना के बाद विमान में सवार यात्रियों के बीच भी चिंता का माहौल बना रहा।
Updated on:
03 Sept 2026 11:51 am
Published on:
03 Sept 2026 11:39 am
