31 अक्टूबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

भोजपुरी सिंगर खेसारी के गाने पर एक्ट्रेस आकांक्षा दुबे ने बीच सड़क पर लगाए ठुकमे

एक्ट्रेस अकांक्षा दुबे ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक रील वीडियो पोस्ट किया है। जिसमें वो बीच सड़क पर खेसारी लाल यादव के गाने जहर लागेलु पर डांस करती दिखाई दे रही हैं।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

लखनऊ

•

image

Nitish Pandey

•

Updated: 4 Sep 2021, 4:07 PM IST

akanksha_dubey.jpg

लखनऊ. भोजपुरी के जाने-माने सिंगर और एक्टर खेसारी लाल यादव के गाने पर एक्ट्रेस आकांक्षा दुबे ने बीच सड़क पर ठुमके लगाए हैं। एक्ट्रेस आकांक्षा बुहत ही कम समय में भोजपुरी फिल्म इंडस्ट्री में अपनी अलग पहचान बनी ली है। सोशल मीडिया पर आकांक्षा की अच्छी खासी फैन फॉलोइंग है। उनके गाने और डांस के वीडियो लोगों को खूब पंसद आता है।

यह भी पढ़ें : सांपों की दहशत से गांव में सपेरों को किया गया तैनात, दिन में महिलाएं तो रात में पुरूष करते हैं रखवाली

जहर लागेलु पर डांस कर रही हैं आकांक्षा

एक्ट्रेस अकांक्षा दुबे ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक रील वीडियो पोस्ट किया है। जिसमें वो बीच सड़क पर खेसारी लाल यादव के गाने जहर लागेलु पर डांस करती दिखाई दे रही हैं। इस वीडियो में एक्ट्रेस ने जबरदस्त डांस किया है। जिसके बाद लोग भी सड़क पर गाड़ियां रोक कर उनके डांस को देखते हुए नजर आ रहे हैं।

काफी पॉपुलर है यह गाना

एक्ट्रेस आकांक्षा दुबे इस वीडियो में सफेद टॉप और डेनिम में नजर आ रही हैं। एक्ट्रेस की तस्वीरें और वीडियो इंस्टाग्राम पर पोस्ट करते ही सोशल मीडिया पर वायरल हो जाते हैं। आपको बता दें कि भोजपुरी सिंगर-एक्टर खेसारी लाल यादव का यह गाना काफी पॉपुलर हुआ था।

वीडियो सॉन्ग से की थी करियर की शुरूआत

अभी हाल के दिनों में आकांक्षा दुबे भोजपुरी के फेमस एक्टर अंकुश राजा के साथ एक वीडियो सॉन्ग में रोमांस करती दिखी थीं। एक्ट्रेस मूल रूप से यूपी के मिर्जापुर जिले की रहने वाली हैं। आकांक्षा की उम्र अभी सिर्फ 25 साल हैं। एक्ट्रेस अपने माता-पिता और एक भाई के साथ मायानगरी मुंबई में रहती हैं। आकांक्षा का फिल्मी करियर ‘राजा जवान हम लाइका’ गाने से शरू हुआ था। इसके बाद वह कई फेमस गाने और फिल्मों में काम कर चुकी हैं।

यह भी पढ़ें : 70 लाख रुपये के गबन मामले में इंस्पेक्टर लक्ष्मी सिंह सहित सभी आरोपी पुलिसकर्मियों को राहत