6 सितंबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Petrol-Diesel के दामों में 5 रुपए की कटौती पर अखिलेश का भाजपा को जवाब, कहा- 25 रुपये बढ़ाओ, 2.5 रुपये घटाओ

केंद्र सरकार व राज्य सरकार द्वारा Petrol - Diesel Price में की गई कटौती से प्रदेश व देश के लोग राहत महसूस कर रहे हैं। केंद्र सरकार द्वारा पेट्रोल व डीजल के दामों में 2.50 रुपए की कटौती के बाद राज्य सरकार ने भी 2.50 रुपए वैट घटाने के आदेश दिए ।
2 min read
Google source verification

लखनऊ

image

Abhishek Gupta

Oct 04, 2018

Akhilesh arun yogi

Akhilesh arun yogi

लखनऊ. केंद्र सरकार व राज्य सरकार द्वारा Petrol and Diesel की कीमतों में की गई भारी कटौती से प्रदेश व देश के लोग राहत महसूस कर रह हैं। वहीं इसको लेकर समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने भाजपा सरकार पर निशाना साधा है। आपको बता दें कि गुरुवार दोपहार केंद्र सरकार ने पेट्रोल व डीजल के दामों में 2.50 रुपए की कटौती की घोषणा की थी, जिसके बाद सभी राज्य सरकारों से भी अपने-अपने प्रदेश में 2.50 रुपए वैट घटाने के आदेश दिए थे। शाम को इसका अनुपालन करते हुए यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ ने ऐलान किया कि अब प्रदेश में पेट्रोल व डीजल प्रति लीटर 5 रुपए सस्ता मिलेगा। हालांकि इससे राज्य सरकार को नुकसान होगा। अखिलेश यादव ने सरकार के इस कदम को चुनाव से पूर्व एक नाटक करार दिया है और मुनाफ़ाख़ोर बताया है।

अखिलेश यादव ने दिया बड़ा बयान-

अखिलेश यादव ने केंद्र व राज्य सरकार में शासित भाजपा पर करारा हमला बोलते हुए कहा कि आज सरकार का ये झूठ सामने आ गया कि पेट्रोल-डीज़ल की कीमतों पर उनका कोई नियंत्रण नहीं है। मुनाफ़ाख़ोर भाजपा ‘25 रुपये बढ़ाओ, 2.5 रुपये घटाओ’ के फार्मूले पर चलकर जनता का शोषण कर रही है। चुनाव आते ही ये कुछ समय के लिए दाम घटाने का नाटक करते हैं। अब तो भाजपा समर्थक भी ठगा महसूस करने लगे हैं।

ऊंट के मुंह में जीरा जैसी दी राहत-

सपा अध्यक्ष ने आगे कहा कि आज उसने ऊंट के मुंह में जीरा जैसी जो राहत दी है वह तो पेट्रोल-डीजल को जीएसटी (GST) में लाकर दी जा सकती थी। उन्होंने आरोप लगाया कि भाजपा सरकार द्वारा यह निर्णय जनता को राहत देने के लिए नहीं बल्कि तेल कम्पनियों के लगातार ध्वस्त होते शेयरों को बचाने के लिए लिया गया है। वहीं अब चुनाव सिर पर है और भाजपा की नाव डगमगाने लगी है। इसकी क्या गारंटी है कि अब पेट्रोलियम पदार्थो के दाम नहीं बढ़ेंगे?