31 अक्टूबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

7 साल का हुआ नोटबंदी के दौरान बैंक की लाइन में पैदा हुआ खजांची, अखिलेश यादव ने मनाया जन्मदिन

UP News: साल 2016 में केन्द्रीय सरकार ने पुराने 2000 और 500 के नोटों को चलन से बाहर करने के फैसला लिया था। जिसके बाद लोग बैंकों की लाइन में खड़े दिखाई दिए थें। उसी दौरान अपने पैसों को बदलवाने के लिए लाइन में लगी एक महिला ने बच्चे को जन्म दिया था, जिसका नाम अखिलेश यादाव ने ही खजांची रखा था।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

लखनऊ

•

image

Aniket Gupta

•

Updated: 11 Nov 2023, 4:36 PM IST

khajanchi_birthday_akhilesh_yadav_.jpg

7 साल का हुआ नोटबंदी के दौरान बैंक की लाइन में पैदा हुआ खजांची, अखिलेश यादव ने मनाया जन्मदिन

UP News: साल 2016 में केन्द्रीय सरकार ने पुराने 2000 और 500 के नोटों को चलन से बाहर करने के फैसला लिया था। जिसके बाद लोग बैंकों की लाइन में खड़े दिखाई दिए थें। लोगों को चिंता थी कि मेरे पैसे बदले जाएंगे या नहीं। इस वजह से बैंकों के बाहर लंबी लंबी लाइनें देखीं जा रही थी। उसी दौरान अपने पैसों को बदलवाने के लिए लाइन में लगी एक महिला ने बच्चे को जन्म दिया था, जिसका नाम अखिलेश यादाव ने ही खजांची रखा था। वह आज 7 साल का हो गया है। आज खजांची के जन्मदिन के मौके पर अखिलेश यादव ने उसके और उसकी मां के साथ केक काटकर खजांची का जन्मदिन मनाया। साथ ही इसी बहाने अखिलेश यादव ने बीजेपी सरकार पर जमकर निशाना साधा।

खजांची के जन्मदिन पर उसे लड्डू खिलाया और उसे ABCD सुनाने को कहा। साथ ही, बच्चे ने अखिलेश यादव से गिफ्ट के रूप में साइकिल मांगी। इसपर अखिलेश यादव ने कहा कि खजांची साइकिल पर बैठ कर ABCD सुनाएगा। अखिलेश ने आगे कहा कि आज खजांची बड़ा हो गया है और बोलने लगा है। उसके बुरे और परेशानी के दिनों में सपा ने उसका साथ दिया।

आज हमें पैसों की सख्त जरूरत है: अखिलेश यादव
साथ ही खजांची के जन्मदिन के बहाने सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने बीजेपी पर निशाना साधते हुए कहा कि 15 लाख करोड़ के कॉर्पोरेट फ्रॉड की भरपाई करने के लिए नोटबंदी की गई थी। नोटबंदी के माध्यम से बीजेपी ने गरीबों का पैसा अमीरों की तिजोरी में भरा है। अखिलेश ने आगे कहा, 'आंकड़े बताते हैं कि नोटबंदी के बाद कैश लेनदेन कम होने की बजाय 33 लाख करोड़ हो गया है। जहां 18 फीसदी जीएसटी है, वहां कैश में ही लेनदेन हो रहा है। अखिलेश ने कहा कि भाजपा के लोगों ने अयोध्या में जो रजिस्ट्री कराई है, वो कैश में ही है। नोटबंदी में जितना भी पैसा निकला, उसे सपा का बताया गया। सपा के इत्र कारोबारी के घर जो पैसा मिला, वो सब सपा का बताया गया।' इसके अलावा अंत में अखिलेश ने तंज भरे अंदाज में कहा कि आज हमें पैसों की सख्त जरूरत है। उसे वापस कर दो।