28 अक्टूबर 2026,

बुधवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

UP Politics: बढ़ती महंगाई पर अखिलेश का तंज बोले-बीजेपी की गलत नीतियों के कारण महंगाई नियंत्रण से हुई बाहर

Lucknow News: सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने कहा कि भारतीय जनता पाटी सरकार हर मोर्चे पर फेल हो चुकी है। झूठे वादे कर सरकार में आई बीजेपी न महंगाई रोक पाई न बेरोजगारी कम कर पाई है। अन्याय अत्याचार बढ़ गया है।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

लखनऊ

•

image

Virat Sharma

•

Updated: 29 Jun 2023, 1:51 PM IST

UP Politics: बढ़ती महंगाई पर अखिलेश का तंज बोले-बीजेपी की गलत नीतियों के कारण महंगाई नियंत्रण से हुई बाहर

सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव

UP Politics: यूपी के पूर्व सीएम और सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने कहा कि बढ़ती महंगाई के लिए भारतीय जनता पार्टी सरकार जिम्मेदार है। जब से बीजेपी सत्ता में आई है महंगाई आसमान छू रही है। आम जनता महंगाई से त्रस्त और परेशान है। भाजपा सरकार को गरीब और मध्यम वर्गीय परिवारों की कोई चिंता नहीं है। डीजल, पेट्रोल और रसोई गैस के दाम बढ़ाकर सरकार ने जनता के घरेलू बजट को बिगाड़ दिया है।

महंगाई कम करने को लेकर बीजेपी ने जनता से झूठे वादे किएः अखिलेश

समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी आज खाने पीने की चीजों के अलावा दूध के दाम भी बढ़ गए। बसों का किराया बढ़ा दिया गया। पढ़ाई लिखाई महंगी हो गई है। सरकार का बाजार पर कोई नियंत्रण नहीं है। महंगाई कम करने को लेकर भाजपा ने जनता से झूठे वादे किए। भाजपा सरकार की पूंजीपरस्त और गलत नीतियों के कारण महंगाई नियंत्रण से बाहर चली गई है।

सरकार जनसरोकारों से पूरी तरह से आंख बंद कर बैठी हैः अखिलेश यादव

सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने कहा कि बीजेपी सरकार में उसके कुछ पूंजीपति मित्रों को छोड़कर बाकी जनता संकट के दौर से गुजर रही है। आम आदमी को सामान्य जीवन जीने के लिए संघर्ष करना पड़ रहा है। भाजपा सरकार में दाल, चावल, आटा, तेल और सब्जी सब कुछ महंगी हो गयी है। लोगों को दो वक्त की रोटी मिलना मुष्किल हो गया है लेकिन सरकार जनसरोकारों से पूरी तरह से आंख बंद कर बैठी है।

भाजपा सरकार हर मोर्चे पर फेल हो चुकी हैः अखिलेश

अखिलेश यादव ने कहा कि भारतीय जनता पाटी सरकार हर मोर्चे पर फेल हो चुकी है। झूठे वादे कर सरकार में आई बीजेपी न महंगाई रोक पाईए न बेरोजगारी कम कर पाई है। अन्यायए अत्याचार बढ़ गया है। बीजेपी सरकार में गरीब और मध्यम वर्ग बेमौत मारा जा रहा है।