31 अक्टूबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

उन्नाव गैंगरेप पीड़िता के लिए अखिलेश यादव की सबसे बड़ी घोषणा, दी इतने लाख रुपए की मदद

उन्नाव गैंगरेप पीड़िता के साथ हुए सड़क हादसे के बाद प्रदेश की राजनीति गरमा गई है। है। लखनऊ के केजीएमयू अस्पताल के बाहर नेताओं का तांता लगा हुआ।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

लखनऊ

•

image

Abhishek Gupta

•

Updated: 30 Jul 2019, 5:59 PM IST

Akhilesh

Akhilesh

लखनउ. उन्नाव गैंगरेप (Unnao Gangrape) पीड़िता व परिवार के साथ हुए सड़क हादसे के बाद प्रदेश की राजनीति गरमा गई है। लखनऊ के केजीएमयू (KGMU) अस्पताल के बाहर व अंदर नेताओं का तांता लगा हुआ। समाजवादी पार्टी (Samajwadi Party) के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव (Akhilesh Yadav) ने भी मंगलवार को पीड़िता से मुलाकात की, लेकिन उन्होंने मामले में राजनीति नहीं की बल्कि पीड़िता के जख्मों पर मरहम लगाने की कोशिश की। उन्होंने मदद स्वरूप पीड़ितों के परिजनों को 16 लाख रुपए की राशि देने का ऐलान किया है।

ये भी पढ़ें- सरल भाषा में जानें कि क्या होती है ground breaking ceremony, कैसे यूपी के लिए है यह फायदेमंद

अखिलेश यादव आज सुुबह केजीएमयू पहुंचे और डॉक्टरों से पीड़िता का हाल चाल जाना। इस दौरान उन्होंने सड़क हादसे में घायल पीड़िता के वकील का भी हाल जाना। इसके बाद उन्होंने पीड़िता के परिजनों को 16 लाख रुपए देने का ऐलान किया है।

ये भी पढ़ें- उन्नाव गैंगरेप पीड़िता व परिवार के साथ हुए सड़क हादसे ने खड़े किए कई सवाल

घायल वकील को 5 लाख रुपए-

इसमें सपा के प्रतिनिधिमंडल ने पीड़िता के परिवार को 10 लाख रुपये और घायल वकील के परिवार को पांच लाख रुपये की आर्थिक सहायता दी। सपा प्रतिनिधि मंडल में शामिल मधु गुप्ता, जूही सिंह, जरीना उस्मानी व आईपी सिंह ने परिजनों को चेक सौंपा। वहीं इसके अतिरिक्त पार्टी फंड से एक लाख रुपए दिया गया है।

अखिलेश ने सरकार पर साधा निशाना-

अखिलेश यादव इस दौरान भाजपा पर भी खूब हमलावर दिखे। उन्होंने कहा कि सरकार कानून व्यवस्था में सुधार का दावा कर रही है, लेकिन अपराध बढ़ते ही जा रहे हैं। पहले पीड़िता के पिता को मार दिया गया, फिर उसके चाचा को जेल में डाल दिया गया, लेकिन सरकार विधायक पर कोई कार्रवाई नहीं कर रही है। उन्होंने कहा कि जेलों में अपराधी क्या कर रहे हैं, यह सबका सामने है।