
उन्होंने कहा कि सूबे की योगी सरकार लोकतंत्र की हत्या कर रही है। लगता है कि बीजेपी सरकार हाल ही में संपन्न हुए गोरखपुर, फूलपुर और कैराना लोकसभा उपचुनाव के नतीजे भूल गई है।

सपा प्रमुख ने लोकभवन में भारत रत्न पंडित गोविंद बल्लभ पंत की मूर्ति पर माल्यार्पण के बाद ये बातें कहीं।

आज जब विपक्षी दलों ने सरकार की नीतियों के खिलाफ 'भारत बंद' का आह्वान किया तो सरकार ने कई स्थानों पर डीजल-पेट्रोल के दाम बढ़ा दिये। रुपये की कीमतों में लगातार गिरावट आ रही है।

ऐसे में अब सरकार यह नहीं कह सकती कि मुद्दा स्फीति से विकास आएगा। अखिलेश यादव का क्रेज़ आज भी उतना हैं जितना पहले था भले ही उनकी सत्ता ना हो लेकिन उनके प्रशंसक उनको देख कर अपने आप को रोक नहीं पाते कही गुलाब का फूल तो कही सेल्फी लेते नज़र आते हैं ऐसा ही देखने को मिला। लोक भवन में

सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने कहा कि शिक्षक भर्तियों में बड़े पैमाने पर घोटाला और नौजवानों के साथ धोखा हुआ है। नौकरियों को लेकर योगी सरकार छल-कपट कर रही है। उन्होंने कहा कि लोकसभा चुनाव तक पेपर आउट कराना, भर्तियों को रद्द करना ही भाजपा की रणनीति है। सरकार सूबे के नौजवानों के भविष्य से खिलवाड़ कर रही है।