लखनऊ. समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने कहा है कि वे वन नेशन वन इलेक्शन के फार्मूले से सहमत हैं। लोकसभा के साथ 2019 में उत्तर प्रदेश का भी चुनाव करा लिया जाये, लेकिन इसके बहाने अपना कार्यकाल बढ़ाने की बात सुनने में आ रही है। सपा कार्यालय कार्यालय में आयोजित प्रेस ने कहा कि कैराना और फूलपुर में राजनैतिक परिस्थियां बेहद अलग तरह की थी और किसानों और गरीबों का फैसला सद्भाव और भाईचारा का सन्देश दिया है। किसान जो सबसे ज्यादा परेशान है, उसने एक होकर भाजपा की गलत नीतियों के खिलाफ वोट किया। सत्ता में जो लोग हैं उन्हें मुद्दों पर आना होगा।