28 अक्टूबर 2026,

बुधवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

UP by Election 2024: कुंदरकी में चुनावी सभा करेंगे अखिलेश यादव, आजम खां के परिजनों से मिलेंगे सपा चीफ

UP By Election 2024: उत्तर प्रदेश की 9 विधानसभा सीटों पर उपचुनाव हो रहा है। भाजपा- सपा दोनों ही पूरी ताकत झोंके हुए हैं। इसी कड़ी में आज अखिलेश यादव कुंदरकी में चुनावी जनसभा करने पहुंचेंगे।
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

लखनऊ

•

image

Anand Shukla

•

Updated: 11 Nov 2024, 1:02 PM IST

UP by Election 2024: Akhilesh Yadav will hold election rally in Kundarki and meet to Azam Khan family

UP by Election 2024: उत्तर प्रदेश उपचुनावको लेकरसपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने धुआंधार प्रचार करना शुरू कर दिया है। इसी कड़ी में अखिलेश यादव सोमवार को मुरादाबाद के कुंदरकी में पार्टी प्रत्याशी मोहम्मद रिजवान के समर्थन में जनसभा को संबोधित करेंगे। इसके बाद वह रामपुर में मोहम्मद आजम खां के परिजनों से मिलने उनके आवास पर जाएंगे। उपचुनाव में भाजपा और समाजवादी पार्टी दोनों ही पूरी ताकत झोंके हुए हैं।

पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादवकुंदरकी विधानसभा क्षेत्र के डोमघर में आयोजित विशाल जनसभा को संबोधित करेंगे। वे यहां दोपहर 12 बजे कार्यक्रम में पहुंचेंगे। सपा प्रत्याशी हाजी मोहम्मद रिजवान के लिए जनता से वोटों की अपील करेंगे। साथ ही कार्यकर्ताओं को जीत के लिए मंत्र देंगे। डोमघर सपा प्रत्याशी मोहम्मद रिजवान का गांव है। कार्यक्रम के बाद रामपुर में आजम खान के परिवार से मुलाकात करेंगे।

यह भी पढ़ें:पीएम मोदी ने 8 नवंबर को किया था नोटबंदी, अखिलेश बोले- काले रंग से छापा जाएगा पूरा इतिहास

जियाउर्रहमान बर्क के सांसद बन जाने के बाद खाली हुई सीट

सपा के कद्दावर नेता शफीकुर्रहमान बर्क के निधन के बाद उनके बेटे जियाउर्रहमान बर्क ने संभल लोकसभा से सांसदी का चुनाव लड़ा और जीत दर्ज की। इससे उन्हें कुंदरकी की अपनी सीट खाली करनी पड़ी। अब यहां पर उपचुनाव हो रहे हैं। 20 नवंबर को मतदान होगा और 23 नवंबर को रिजल्ट आएंगे। समाजवादी पार्टी, बीएसपी और ओवैसी ने मुस्लिम तुर्क प्रत्याशियों को टिकट दिया है। वहीं बीजेपी ने ठाकुर उम्मीदवार पर भरोसा जताया है।