25 अक्टूबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

फंस गए आजम खान घर की ही बहू ने नहीं दिया साथ, अखिलेश से कर दी ये मांग

-Aparna Yadav ने आजम खान के बयान पर विरोध जताया है-उन्होंने कहा- आजम खान को मांगनी चाहिए माफी
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

लखनऊ

•

image

Ruchi Sharma

•

Updated: 28 Jul 2019, 4:56 PM IST

azam khan

फंस गए आजम खान घर की ही बहू ने ही नहीं दिया साथ, अखिलेश से कर दी ये मांग

लखनऊ. बीजेपी सांसद रमा देवी (Rama Devi) ने रामपुर से सपा सांसद (Rampur MP) आजम खा़न (Azam Khan) की अभद्र टिप्पणी करने के विरोध में अब समाजवादी पार्टी के मुखिया मुलायम सिंह यादव की छोटी बहू अपर्णा यादव (Aparna Yadav) उतर आई है। अपर्णा यादव ने आजम खान को माफी मांगने की सलाह दी है। अपर्णा यादव ने सख्त विरोध जताते हुए कहा कि इस अभद्र बयान पर उनको रमा देवी से माफी मांगनी चाहिए। उन्होंने कहा कि आजम खान अगर मांफी मांग लेंगे तो उनका कद कम नहीं हो जाएगा। उन्होंने कहा कि मुझे लगता है कि आजम खान साहब काफी मुझे हुए राजनीतिज्ञ हैं। उन्हें इस तरीके की बात नहीं कहनी चाहिए थी। अगर वो (रमा देवी) माफी के लिए कह रही हैं तो उन्हें माफी मांग लेनी चाहिए।

यह भी पढ़ें- आजम खान का रमा देवी पर टिप्पणी को लेकर अखिलेश यादव ने पहली बार लिया ये फैसला,फिर कहा- रिकॉर्ड से हटाएं

बता दें जहां एक अोर सपा राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव आजम खान के लगातार बचाव में उतर रहे हैं, वहीं दूसरी अोर खुद उनकी छोटी बहू अपर्णा उनके बयान के विरोध में उतर आई है अौर माफी मांगने की सलाह दे डाली है। जानकारी हो कि इससे पहले भी अपर्णा यादव ने जया प्रदा के पक्ष में उतरी थी, जब आजम खान ने जया प्रदा को लेकर मंच में भरी सभा में अशोभनीय टिप्पणी की थी तब भी अपर्णा यादव ने इसका विरोध जताया था। अपर्णा यादव ने अखिलेश यादव ने आजम खान पर सख्त कार्रवाई करने की मांग की थी। अपर्णा यादव लगातार राजनीति में सक्रिय हैं। हर मुद्दे पर अपना पक्ष रखती हैं।