28 अक्टूबर 2026,

बुधवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

UP में लेखपाल की भर्ती के लिए 4443 पदों पर आवेदन प्रक्रिया शुरू, जल्दी करें अप्लाई

उत्तर प्रदेश में लेखपालों के खाली पड़े 4443 पदों पर आवेदन मांगे गए हैं। जल्द ही लेखपाल विभाग इन पदों के लिए नोटिफिकेशन जारी करने वाला है। जिसके साथ ही आवेदन प्रक्रिया शुरू हो जाएगी।
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

लखनऊ

•

image

Jyoti Singh

•

Updated: 13 Sep 2022, 10:30 AM IST

application_process_started_for_4443_posts_for_the_recruitment_of_lekhpal_in_up.png

सरकारी नौकरी की तलाश में जुटे अभ्यर्थियों के लिए खुशखबरी है। उत्तर प्रदेश में लेखपालों के खाली पड़े 4443 पदों पर आवेदन मांगे गए हैं। जल्द ही लेखपाल विभाग इन पदों के लिए नोटिफिकेशन जारी करने वाला है। जिसके साथ ही आवेदन प्रक्रिया शुरू हो जाएगी। बता दें कि कुछ समय पहले ही उप्र में लेखपाल भर्ती परीक्षा का आयोजन करके इन पदों को भरा गया था। लेकिन इसके बाद लेखपालों का प्रमोशन हो गया। जिसके बाद ये पद फिर से खाली हो गए। ऐसे में खाली पड़े इन 4443 पदों पर फिर से लेखपाल भर्ती परीक्षा का आयोजन किया जाएगा। जल्द ही इसके लिए नोटिफिकेशन जारी होने वाला है।

लेखपाल के 4463 पद वर्तमान में खाली पड़े

गौरतलब है कि उत्तर प्रदेश में लेखपाल के कुल 30827 पद हैं। लेखपालों को प्रोन्नत करके रेवेन्यू इंस्पेक्टर का पद देने के बाद राज्य में लेखपाल के 19509 पद भर लिए गए लेकिन इनमें से 11328 पद तब भी खाली रह गए हैं। ऐसे में खाली पड़े इन 11328 पदों में से करीब 8085 पदों पर उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग द्वारा भर्ती की प्रक्रिया पूरी की जा रही है। हालांकि इसके बावजूद अभी भी लेखपाल के 4463 पद वर्तमान में खाली पड़े हैं।

आवेदन करने के लिए ये एलिजिबिलिटी होना जरूरी

1. कैंडिडेट का किसी भी स्ट्रीम से 12वीं पास होना बेहद ज़रूरी है।
2. इसमें मिनिमम परसेंटेज की कोई शर्त नहीं है।
3. आरक्षित वर्ग के उम्मीदवारों को राज्यों के नियमानुसार आयु सीमा छूट दी जाती है।
4. कैंडिडेट को कंप्यूटर चलना आता हो साथ ही उसका सर्टिफिकेट भी हो।