24 अक्टूबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

बनारस के सांसद ने दिखाई दुनिया को ताकत, बदल दिया भारत का इतिहास

-वाराणसी से सांसद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भारत का इतिहास बदल दिया
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

लखनऊ

•

image

Ruchi Sharma

•

Updated: 5 Aug 2019, 11:53 AM IST

amit shah

बनारस के सांसद ने दिखाई दुनिया को ताकत, बदल दिया भारत का इतिहास

लखनऊ. वाराणसी से सांसद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भारत का इतिहास बदल दिया। जम्मू-कश्मीर में आर्टिकल 370 हटाने की सिफारिश कर उन्होंने पूरे दुनिया में अपनी ताकत का अहसास करवा दिया है। पिछले 70 सालों के इतिहास में पहली बार ऐसा हुआ है कि कोई प्रधानमंत्री इतना बड़ा निर्णय ले सका है। जम्मू कश्मीर की समस्या का स्थायी समाधान निकालते हुए प्रधानमंत्री मोदी ने जम्मू कश्मीर को दो भागों में बांट दिया है।

लद्दाख और जम्मू-कश्मीर दो राज्य बन गए हैं। दोनों को ही केंद्र शासित प्रदेश बना दिया गया है। आर्टिकल 370 #Article370 और 35 ए #Remove35A को हटा दिया गया है। गृहमंत्री अमित शाह के इस ऐतिहासिक निर्णय का पूरे उत्तर प्रदेश में जर्बदस्त स्वागत किया जा रहा है। लखनऊ से लेकर गोरखपुर और मिर्जापुर से लेकर नोएडा तक लोगों में जर्बदस्त उत्साह देखा जा रहा है। जनता का कहना है कि मोदी ने ऐतिहासिक फैसला लिया है। इससे जम्मू-कश्मीर की समस्या का हमेशा-हमेशा के लिए अंत हो जाएगा।

यह भी पढ़ें- नीरज शेखर, सुरेंद्र नागर के बाद अब अखिलेश-मुलायम के सबसे करीबी इस बड़े नेता ने भी सपा से दिया इस्तीफा


पूरे उत्तर प्रदेश में सुरक्षा के व्यापक इंतजाम किए हैं। सभी सरकारी कर्मचारियों के अवकाश 15 अगस्त तक निरस्त कर दिए गए हैं। प्रशासन पूरी तरह से मुस्तैद है। चप्पे-चप्पे पर नजर रखी जा रही है। किसी भी संदिग्ध स्थिति से निपटने के लिए पुलिस को सर्तक कर दिया गया है।
लोगों का कहना है कि पहली बार कोई ऐसी सरकार आयी है जिसने इतना बोल्ड निर्णय लिया है। हालांकि कांग्रेस, सपा-बसपा की तरफ से कोई प्रतिक्रिया नहीं आयी है।