इस मसले पर भारतीय जनता पार्टी के पदाधिकारियों से बात करने का प्रयास किया गया तो उनसे संपर्क नहीं हो सका, लेकिन फिलहाल यह लापरवाही सोशल मीडिया से लेकर लोगों के बीच चर्चा का विषय बनी हुई है। उधर कुछ लोगों ने नाम ना छापने की शर्त पर कहा यह सच है कि अटल जी की तस्वीर को कार्यक्रम स्थल से गंतव्य तक पहुंचाने के दौरान यह लापरवाही कुछ पलों के लिए दिखाई दी, मगर इस लापरवाही को लेकर कुछ लोग अनावश्यक रुप से तूल देने का प्रयास कर रहे हैं। इसमे भाजपा की अंतर्कलह और गुटबाजी के चलते पूरे मसले को अनावश्यक रूप से दिया गया है। जिस किसी के स्तर पर लापरवाही हुई, उस तरफ ध्यान दिए जाने की आवश्यकता है।