4 नवंबर 2026,

बुधवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

देश भर के कर्मचारियों का रन फॉर पेंशन, 30 को दिल्ली में करेंगे रैली

पुरानी पेंशन स्कीम की बहाली को लेकर दिल्ली में 30 अप्रैल को होने जा रैली में एक लाख से ज्यादा कर्मचारियों के जुटने का अनुमान है।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

लखनऊ

•

image

Laxmi Narayan Sharma

•

Updated: 26 Apr 2018, 3:17 PM IST

atewa pension bachao manch

लखनऊ. पुरानी पेंशन स्कीम की बहाली को लेकर दिल्ली में 30 अप्रैल को होने जा रैली में एक लाख से ज्यादा कर्मचारियों के जुटने का अनुमान है। इस रैली में उत्तर प्रदेश के सभी जनपदों से राज्य और केंद्र सरकार के विभागों के कर्मचारी हिस्सा लेने पहुंचेंगे। आंदोलनकारियों का कहना है कि इस रैली में कांग्रेस के अध्यक्ष राहुल गाँधी भी मौजूद रह सकते हैं। देश भर के कई राजनीतिक दलों और कर्मचारी संगठनों के प्रतिनिधि इस रैली में हिस्सा लेंगे।

30 अप्रैल को युवा क्रांति रैली

ऑल टीचर इम्प्लाईज वेलफेयर एसोएिसशन उत्तर प्रदेश के मीडिया प्रभारी राजेश यादव ने बताया कि नेशनल मूवमेण्ट फॉर ओल्ड पेंशन स्कीम के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं अटेवा-पेंशन बचाओ मंच के प्रदेश अध्यक्ष विजय कुमार बन्धु के आह्वान पर पुरानी पेंशन योजना की बहाली के लिए दिल्ली के रामलीला मैदान में युवा क्रांति रैली का आयोजन 30 अप्रैल 2018 को किया गया है। इस रैली में विभिन्न राज्यों के शिक्षक, कर्मचारी एवं केन्द्रीय शिक्षक व कर्मचारी भारी संख्या में भाग लेंगे।

यूपी के 13 लाख कर्मचारी प्रभावित

राजेश यादव ने बताया कि उत्तर प्रदेश के 13 लाख सहित देश भर के 48 लाख पेंशनविहीन शिक्षक, कर्मचारी, अधिकारी इससे प्रभावित हैं। वर्तमान में पश्चिम बंगाल और त्रिपुरा राज्य के कर्मचारियों को पुरानी पेंशन योजना का लाभ दिया जा रहा है। पुरानी पेंशन स्कीम बहाल न होने से पूरे देश का शिक्षक, कर्मचारी, अधिकारी क्षुब्ध और आक्रोशित है। रैली की सफलता के लिए विभिन्न राज्यों के शिक्षक और कर्मचारी रैली की तैयारियों में लगे हुए हैं।

कर्मचारी पहुंच रहे हैं दिल्ली

पेंशन बचाओ मंच के प्रदेश अध्यक्ष विजय कुमार बंधु ने बताया कि लोगों में जागरूकता पैदा करने के लिए आगरा से दिल्ली ‘रन फॉर पेंशन' का आयोजन किया जा रहा है जबकि प्रदीप सोनकट्टे महाराष्ट्र के जलगांव से 26.04.2018 को सुबह 7 बजे रवाना हुए और 260 किमी लम्बी यात्रा करके 30 अप्रैल को दिल्ली के रामलीला मैदान में पहुॅचेंगे। देश के अलग-अलग हिस्सों में अभियान चलाकर कर्मचारियों और शिक्षकों को इस मुहिम से जोड़ने की कोशिश चल रही है।

बड़ी खबरें

View All

लखनऊ

उत्तर प्रदेश